कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना पर एक विवादित टिप्पणी की थी। इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। इस मामले की सुनवाई के लिए राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ जिला अदालत में पेशी के लिए पहुंचे थे। वहीं इस बीच राहुल गांधी की कोर्ट परिसर से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जिस कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे वहां के जज ने ही उनके साथ सेल्फी ली।
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने एक्स पर लिखा, ‘ये इकलौती सेल्फी श्री राहुल @RahulGandhi गांधी पर लगे लाखो आरोपों का जवाब दे रही है। जज साहब भी तभी सेल्फी लेंगे जब उन्हें राहुल जी के निर्दोष होने का विश्वास होगा’

सुरभि मरडया ने लिखा, ‘जज साहब भी राहुल गांधीजी के फैन निकले’
जज साहब भी राहुल गांधीजी के फैन निकले…🔥 pic.twitter.com/3pZEWF8nI5
— Surbhi Maradiya (@SurabhiMaradiya) July 15, 2025
अश्विनी यादव ने लिखा, ‘और इस तरह से फैन जज साहब ने केस में आये स्टार राहुल गाँधी जी के साथ सेल्फी ले ही ली।’
अनिल यादव ने लिखा, ‘जज साब भी घणे फैन दीख रहे’
जज साब भी घणे फैन दीख रहे, pic.twitter.com/38whbDTEHm
— ANIL (@AnilYadavmedia1) July 15, 2025
वहीं, दिनेश पुरोहित, निगर प्रवीन, शिवानी साहू, इंडिया गठबंधन, Luffy और श्रुति शर्मा ने भी इसी दावे के साथ तस्वीर को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: मुरैना में छोटे भाई का शव गोद में लेकर बैठे बच्चे का वीडियो तीन साल पुराना है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 15 जुलाई 2025 को प्रकाशित यूपी तक की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे जिस शख्स को ‘जज’ बताया जा रहा था, वह असल में लखनऊ के सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता महमूद हसन हैं। महमूद हसन ने खुद इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि जो फोटो वायरल की जा रही है, वह उनकी ही है। उन्होंने स्पष्ट किया, ‘मैं राहुल गांधी से मिलने गया था, लेकिन मैं कोई जज नहीं हूं। मैं सिर्फ वकील हूं।’

| दावा | लखनऊ में राहुल गाँधी जिस कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे वहां के जज ने ही उनके साथ सेल्फी ली। |
| दावेदार | सुरेंद्र राजपूत, अनिल यादव, दिनेश पुरोहित व अन्य |
| निष्कर्ष | कोर्ट में राहुल गाँधी के साथ सेल्फी लेने वाले शख्स अधिवक्ता महमूद हसन हैं। महमूद हसन ने खुद इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि, ‘मैं राहुल गांधी से मिलने गया था, लेकिन मैं कोई जज नहीं हूं। मैं सिर्फ वकील हूं।’ |
