Home अन्य छत्तीसगढ़ के स्कूल में ब्लैकबोर्ड पर स्पेलिंग नहीं लिख पाने वाले शिक्षक का नाम सुरेश दीक्षित नहीं है
अन्य

छत्तीसगढ़ के स्कूल में ब्लैकबोर्ड पर स्पेलिंग नहीं लिख पाने वाले शिक्षक का नाम सुरेश दीक्षित नहीं है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल है। वीडियो में शिक्षक को ब्लैक बोर्ड पर अंग्रेजी में 11 की गलत स्पेलिंग लिखते देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्थित एक प्राइमरी स्कूल का है। जहां सुरेश दीक्षित नाम का शिक्षक अंग्रेजी के मामूली शब्दों की सही स्पेलिंग तक नहीं लिख पा रहा है।

हंस राज ने लिखा, ‘घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की है जहां निगरानी दल एक स्कूल में गया, जब शिक्षक से 11 की स्पेलिंग पूछी तो उसने लिखा Aivene, नाम जानकर हैरान हो जाएंगे, इसका नाम सुरेश दीक्षित है, यह बच्चों को 11वीं और 12वीं पढ़ाते हैं, शर्मनाक, यह अपने आपको मैरिटधारी कहता है।’

रवि जाटव ने लिखा, ‘इस टीचर की सच्चाई सामने आ गयी है इस टीचर का नाम सुरेश दीक्षित है … देखिए मेरिट के कारनामे’

डीएस सिरवालिया ने लिखा, ‘सुबह से ब्राह्मण इसको छोटी जाति का बात कर ट्रोल कर रहे थे जैसे ही इसका नाम पता चला कि यह सुरेश दीक्षित है सारे ब्राह्मण जैसे छछूंदर चूहा और नेवले आदि के बिल में जाकर कही घुस गए अब कोई ट्रोल करने नहीं आ रहा साला इसको आरक्षण का बताकर गालियां दे रहे थे’

वहीं The Jai Bhim Chronicles, आरुशी जाटवनी और जयतुंजय विश्वास ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: बिहार के सुपौल में कोसी नदी पर पुल गिरने की घटना एक साल पुरानी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें IBC24 नाम के यूट्यूब चैनल 25 जुलाई 2025 को अपलोड मिला। IBC24 के मुताबिक, यह वीडियो छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड स्थित प्राथमिक स्कूल घोड़ासोत के हेडमास्टर का है। हेडमास्टर का नाम जगर्दीयुस केरकेट्टा है।

दावाछत्तीसगढ़ के एक प्राइमरी स्कूल में सुरेश दीक्षित नाम का शिक्षक अंग्रेजी के मामूली शब्दों की सही स्पेलिंग तक नहीं लिख पा रहा है।
दावेदाररवि जाटव, हंसराज, आरुशी जाटवनी और जयतुंजय विश्वास
निष्कर्षछत्तीसगढ़ के एक प्राइमरी स्कूल में अंग्रेजी के शब्दों की स्पेलिंग नहीं लिख पाने वाले शिक्षक का नाम सुरेश दीक्षित नहीं, जगर्दीयुस केरकेट्टा है।

Share