Home अन्य प्रयागराज से लश्कर के संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला को गिरफ्तार करने की खबर 6 साल पुरानी है
अन्य

प्रयागराज से लश्कर के संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला को गिरफ्तार करने की खबर 6 साल पुरानी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर अखबार में छपी एक खबर की कटिंग वायरल है। खबर की हेडलाइन है ‘प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार।’ इस खबर को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह मामल पुराना साबित हुआ।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, ‘प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार हर आतंकी हैवान है – उसका धर्म नफ़रत और दहशत है’

रितेश देशमुख नाम के पैरोडी हैंडल ने लिखा, ‘प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार… बस मैं आपको यही बताने की कोशिश कर रहा हूँ की आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता’

नेहा सिंह राठोर ने लिखा, ‘अब! इस तरह की खबरें तो भाजपा का पूरा नैरेटिव ध्वस्त कर देंगी!’

अशोक बुद्ध ने लिखा, ‘प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार’

वहीं पत्रकार संजय शर्मा ने इसी दावे के साथ पोस्ट किया है।

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले को पूर्व नियोजित बताने वाला शख्स भारतीय सैनिक नहीं है

फैक्ट चेक

दावे की जांच के लिए हमने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें 29 जुलाई 2019 को प्रकाशित जनसत्ता की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने के लिए रविवार (28 जुलाई, 2019) को संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला को यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।

Source: Jansatta

एटीएस अधिकारियों के मुताबिक शुक्ला आतंकी संगठन के निर्देश पर भारत में फंड जुटा रहा था और पाकिस्तान में सक्रिय लश्कर की मदद कर रहा था। वह फोन और इंटरनेट के जरिए पाकिस्तान के अपने हैंडलर समेत अन्य सदस्यों के संपर्क में रहता और भारत से जानकारियां इक्ट्ठा कर लश्कर को भेजता था संदिग्ध मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अगहार गांव का निवासी है।

दावा प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार।
दावेदार नेहा सिंह राठौर, रितेश देशमुख पैरोडी व अन्य
निष्कर्ष प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला को गिरफ्तार करने की खबर लगभग 6 साल पुरानी है। इसे पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ सहरे किया जा रहा है।

Share