Home अन्य जम्मू में भाजपा आईटी सेल प्रमुख तालिब हुसैन की गिरफ्तारी की खबर पुरानी है
अन्य

जम्मू में भाजपा आईटी सेल प्रमुख तालिब हुसैन की गिरफ्तारी की खबर पुरानी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर जनसत्ता की एक खबर का स्क्रीनशॉट वायरल है। खबर की हेडलाइन है ‘जिस आतंकी को पुलिस ने जम्मू में दबोचा वो निकला बीजेपी आईटी सेल का पूर्व प्रमुख।’ इस खबर को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह मामल पुराना निकला।

सपा नेता प्रोफ़ेसर धर्मेन्द्र यादव ने एक्स पर लिखा, ‘आतंकवादियों की मदद करने वाले देशद्रोहियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो चाहे वह बीजेपी के नेता ही क्यों ना हो।’

संजय यादव ने लिखा, ‘ये रही हकीकत और ये लोग देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटते नहीं थकते सांप सबकुछ छोड़ सकता है बस काटना नही छोड़ सकता आप खुद पढ़ लो’

नितीश राघव ने लिखा, ‘अब समय आ गया है कि जनता को सोचना और समझना पड़ेगा कि वो किसके समर्थक हैं । ये खबर 2022 की है’

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले को पूर्व नियोजित बताने वाला शख्स भारतीय सैनिक नहीं है

फैक्ट चेक

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने मामले से जुड़े प्रमुख कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें जनसत्ता द्वारा 3 जुलाई 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार, आतंक फैलाने की फिराक में छिपे लश्कर के दो आतंकियों को भारी गोला बारूद के साथ पकड़ा गए हैं। ये आतंकी जम्मू के रियासी इलाके में छिपे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया। मुख्य आतंकी की पहचान तालिब हुसैन शाह के रूप में हुई है।

वहीं अमर उजाला की रिपोर्ट में बताया गया है कि सूत्रों का कहना है कि तालिब को पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों ने ही टारगेट दिया था कि वह भाजपा में शामिल हो जाए और उनके नेताओं की जानकारी ले, ताकि उनके नेताओं पर आतंकी हमले किए जाएं। इसी के लिए पहले मीडिया का सहारा लिया और फिर पार्टी से जुड़ गया।

दावा जिस आतंकी को पुलिस ने जम्मू में दबोचा वो निकला बीजेपी आईटी सेल का पूर्व प्रमुख।
दावेदार संजय यादव, धर्मेन्द्र यादव व अन्य
निष्कर्ष जम्मू में पकड़े गए आतंकी का बीजेपी आईटी सेल का पूर्व प्रमुख होने की खबर साल 2022 की है। तालिब हुसैन शाह को पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों ने भाजपा में शामिल होकर उनके नेताओं की जानकारी लेने का काम दिया था।

Share