Home अन्य ‘भाजपा वाले हिंदू-मुस्लिम करते रहते हैं… ‘, कंगना रनौत का वायरल बयान फर्जी है
अन्य

‘भाजपा वाले हिंदू-मुस्लिम करते रहते हैं… ‘, कंगना रनौत का वायरल बयान फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर न्यूज़ 24 का एक ग्राफिक तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ग्राफिक में बीजेपी नेता कंगना रनौत के बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘मुस्लिम का नाम आया कि बीजेपी वाले लोगों की लाटरी लग जाती हैं, बस हिन्दू मुस्लिम करते रहते हैं खुद सबका साथ सबका विकास कहते है, और खुद ही लोगों को आपस में बांटते है, अंग्रेजों के जेसे फुट डालो राज करो, कि नीति अपनाते हैं, गन्दी राजनीति करते हैं, लेकिन अब लोग बीजेपी की गंदी राजनीति को समझ रहे हैं।’ दावा किया जा रहा है कि कंगना रनौत भाजपा के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।

निधि अम्बेडकर ने एक्स पर लिखा, ‘लग रहा है कंगना रनौत भाजपा की दुकान बंद करवा के ही मानेगी…’

डॉ. शकील अहमद ने लिखा, ‘क्या ये सच मुच कंगना रनौत का बयान है?’

शेखर खरे ने लिखा, ‘उसे मालूम ही नहीं क्या बोल रही है ,अभी वहां से लताड़ आएगी तो बोलने लगेगी मेरे बयान को तोड़मरोड़कर के बताया गया,,,,!!’

यह भी पढ़ें: ‘भारतीय उद्योगपति की गिरफ्तारी रोकने के लिए सीजफायर हुआ’ एलन मस्क का वायरल बयान फर्जी है

फैक्ट चेक

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इससे जुड़े कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया। जांच के दौरान हमें कंगना रनौत का ऐसा कोई बयान नहीं मिला जिसमें उन्होंने भाजपा के खिलाफ ऐसा कुछ कहा हो।

पड़ताल में आगे हमने न्यूज़ 24 के एक्स हैंडल पर इस ग्राफ़िक को खागालने कि कोशिश की। इस दौरान हमें वायरल ग्राफ़िक पर न्यूज़ 24 का स्पष्टीकरण मिला। न्यूज़ 24 ने एक पोस्ट कर बताया है कि ‘न्यूज़ 24 के नाम से ये फ़र्ज़ी पोस्ट वायरल किया जा रहा है. कृपया इसे फैलाने के बजाय रिपोर्ट करें।’

दावाकंगना रानौत ने कहा कि ‘मुस्लिम का नाम आया कि बीजेपी वाले लोगों की लाटरी लग जाती हैं, बस हिन्दू मुस्लिम करते रहते हैं खुद सबका साथ सबका विकास कहते है, और खुद ही लोगों को आपस में बांटते है, अंग्रेजों के जेसे फुट डालो राज करो, कि नीति अपनाते हैं, गन्दी राजनीति करते हैं, लेकिन अब लोग बीजेपी की गंदी राजनीति को समझ रहे हैं।’
दावेदारनिधि अम्बेडकर, शकील अहमद व अन्य
निष्कर्षकंगना रनौत ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। न्यूज़ 24 ने स्पष्ट किया है कि वायरल ग्राफ़िक पूरी तरह फर्जी है।

Share