Home अन्तर्राष्ट्रीय ईरान द्वारा इजरायल पर हमले का बताकर शेयर किया जा रहा वीडियो पुराना है
अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान द्वारा इजरायल पर हमले का बताकर शेयर किया जा रहा वीडियो पुराना है

Share
Share

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक बिल्डिंग पर हमले का वीडियो वायरल है। सोशल मीडिया पर इसे ईरान द्वारा इजरायल के तेल अवीव में हमले का बता कर शेयर किया जा रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

संदीप खासा ने एक्स पर वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘ईरान ने इज़राइल को जो नुकसान पहुँचाया है, वो मीडिया आपको नहीं दिखाएगा। ज़ायोनिस्ट स्टेट के कई ठिकाने तबाह पड़े हैं। लेकिन दुनिया को यही बताया जा रहा है, वो जीत रहे हैं। असल में जंग की तस्वीर उतनी सीधी नहीं होती जितनी टीवी पर दिखाई जाती है।’

Nher_who नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘ईरान ने इज़राइल में जो नुकसान किया है, मीडिया आपको नहीं दिखाएगा!! ज़ायोनी राज्य बर्बाद हो रहा है. लेकिन दुनिया के लिए, वे जीत रहे हैं.’

आदिल सिद्दीकी ने लिखा, ‘ईरान #TelAviv को #गाजा बना कर ही छोड़ेगा’

वहीं अंसार इमरान ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: इजरायल का झंडा लेकर आरएसएस कार्यकर्ताओं की परेड का वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें यह वीडियो हमें 21 जून 2025 को ViralNewsHQ™ नाम के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। जिसमें इसे इज़राइल के व्यस्त इलाकों में से एक रमत गन में ईरान द्वारा मिसाइल हमले का बताया गया है।

वहीं 19 जून 2025 की Global News की एक वीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी मिसाइलों ने इज़राइल के एक अस्पताल को निशाना बनाया था, जिससे सोरोका मेडिकल सेंटर को नुकसान पहुंचा और कम से कम 40 लोग घायल हुए थे।

दावाईरान ने इजरायल के तेल अवीव पर घातक हमला किया है।
दावेदारआदिल सिद्दीकी, संदीप खासा व अन्य
निष्कर्षईरान द्वारा इजरायल पर हमले का बताकर शेयर किया जा रहा वीडियो जून 2025 का है। इसका हाल ही में हो रहे ईरान-इजरायल युद्ध से कोई संबंध नहीं है।

Share