Home अन्य इंसान को पिलर में चुनवाने का वीडियो भ्रामक है
अन्य

इंसान को पिलर में चुनवाने का वीडियो भ्रामक है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में पुलिस द्वारा जेसीबी की मदद से एक पिलर को तोड़ा जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक इंसान को पिलर में चुनवा दिया गया है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

सुरेंद्र यादव ने एक्स पर वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘कितने जालिम और निर्दई किस्म के लोग हो गए हैं इंसानियत और मानवता को कलंकित कर रहे हैं एक इंसान को पिलर में चुनवा दिया गया’

जुबैर नाम के एक पैरोडी एक्स हैंडल ने लिखा, ‘अभी तक नीला ड्रम में मार कर रखा जा रहा था अब तो सारी हदें पार किया जा रहा है। पिल्लर मेंचुनवा दिया गया एक शख्स को ।’

बकुला सोलंकी ने लिखा, ‘अभी तक नीला ड्रम में मारकर रखा जा रहा था, पिल्लर में चुनवा दिया गया एक शख्स को।’

यह भी पढ़ें: बांसुरी स्वराज द्वारा राष्ट्रीय गान का अपमान करने का दावा गलत, वायरल वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान वायरल वीडियो से मिलता जुलता एक वीडियो हमें 11 सितंबर 2025 को प्रकाशित अमर उजाला की एक रिपोर्ट में मिला। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह वीडियो हरियाणा के हिसार का है। जहां गांव आर्यनगर में हिसार बालसमंद मार्ग के पातन मोड़ पर फोरलेन स्टेट हाईवे के चौराहे पर कुम्भाराम की प्रतिमा को जिला प्रशासन ने हटवा दिया है।

Source: Amar Ujala

वहीं दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार ने कुंभाराम को आजाद हिंद फौज का सिपाही बताते हुए के चौराहे पर कुम्भाराम की प्रतिमा लगा दी थी। वहीं ग्रामीणों के अनुसार मूर्ति लगने से मुख्य सड़क से गांव में आने वाले संसाधनों को दिक्कत होती थी। छोटे से चौराहे पर मूर्ति लगने से बड़ा हादसे होने का डर हमेशा होता था। ग्रामीणों ने बताया कि नियमानुसार हाईवे के बीचों बीच कोई मूर्ति लग ही नहीं सकती थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में हिसार-बालसमंद मार्ग के पातन मोड़ पर स्थित फोरलेन चौराहे से प्रतिमा को हटवा दिया।

दावाएक इंसान को पिलर में चुनवा दिया गया।
दावेदारसुरेंद्र यादव, जुबैर व अन्य
निष्कर्षइंसान को पिलर में चुनवाने का वीडियो भ्रामक है। असल वीडियो हिसार का है, जहां एक चौराहे पर लगी मूर्ति को प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है।

Share