सोशल मीडिया पर मां और बेटी द्वारा एक ही युवक से शादी का वीडियो वायरल है। वीडियो में एक 45 वर्षीय महिला बता रही है कि वह और उसकी बेटी ने 22 वर्षीय युवक के साथ शादी की है। इस वीडियो को असल का मानकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।
नेशन मुस्लिम नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘सनातन की खूबसूरती…wat for end’

वसीम ने लिखा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना… छोड़ों इन ‘बेकार’ की बातों को कहीं बीत न जाए “रैना”…’
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना…
— Waseem (@Waseem62850473) February 9, 2026
छोड़ों इन 'बेकार' की बातों को कहीं बीत न जाए "रैना"…
🤷🏻♂️ pic.twitter.com/DrtfHuiYpu
वहीं शुक्ला जी नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘बिहार में एक लड़के ने मां और बेटी दोनों से साथ में शादी किया। रिपोर्टर ने लड़की की मम्मी से पूछा आपने इनके साथ क्यों शादी किया उन्होंने कहा कि हमारे पति गुजर चुके हैं हमको संबंध स्थापित करना था…. बताओ अपने दामाद को नहीं छोड़ा ऊपर से लड़की भी खुश है’

यह भी पढ़ें : अमेरिका में एपस्टीन फाइल्स को लेकर ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन का दावा भ्रामक है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें प्रकाश एंटरटेनमेंट नाम के फेसबुक पेज पर 5 मार्च 2025 को पोस्ट मिला। वीडियो में ठीक 47 सेकेंड पर एक डिस्क्लेमर देखा जा सकता है। जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।

प्रकाश एंटरटेनमेंट ने अपने फेसबुक पेज पर खुद को एक एक्टर बताया है। साथ ही उनके चैनल पर इसी प्रकार के कई वीडियो उपलब्ध हैं।

| दावा | मां और बेटी ने एक ही युवक से शादी कर ली। |
| दावेदार | नेशन मुस्लिम, वसीम व अन्य |
| निष्कर्ष | मां-बेटी का एक ही युवक से शादी करने का वीडियो स्क्रिप्टेड है। फेसबुक पर इसे प्रकाश एंटरटेनमेंट नाम के पेज ने मनोरंजन के उद्देश से बनाया है। |
