सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी द्वारा एक स्कूटी सवार महिला को लात मारने का वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद वर्दी में खड़ा ट्रैफिक पुलिस स्कूटी के सामने खड़ा होकर महिला को रोक रहा है। वहीं खाकी वर्दी में दिख रहा दूसरा पुलिसकर्मी महिला को लात मार रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को असल का मानकर जमकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो AI जनरेटेड पाया गया।
हंसराज मीणा ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन वी. रामासुब्रमण्यन क्या इसे भी अनदेखा करेंगे? जब सड़कों पर मानवाधिकार कुचले जा रहे हों तो आयोग की चुप्पी अपराध से कम नहीं है।’
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन वी. रामासुब्रमण्यन क्या इसे भी अनदेखा करेंगे? जब सड़कों पर मानवाधिकार कुचले जा रहे हों तो आयोग की चुप्पी अपराध से कम नहीं है।
— Hansraj Meena (@HansrajMeena) February 21, 2026
#ResignRamasubramanian @India_NHRCpic.twitter.com/cBnh4TDpRV
सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा, ‘बेटी को सम्मान मोदी सरकार में वर्दी वाला संवेदनशील स्थान पर लात मार मार कर दे रहा है लड़की दोनों पुलिस वालों के सामने असहाय नजर आती है। इस वर्दी को ताकत अघोषित आपातकाल में मिली है। अगर सरकार इस बूट वाले को सजा नहीं देती है तो देश की जनता इसे कड़ी सजा दे।’
बेटी को सम्मान मोदी सरकार में वर्दी वाला संवेदनशील स्थान पर लात मार मार कर दे रहा है लड़की दोनों पुलिस वालों के सामने असहाय नजर आती है।
— I.P. Singh (@IPSinghSp) February 20, 2026
इस वर्दी को ताकत अघोषित आपातकाल में मिली है।
अगर सरकार इस बूट वाले को सजा नहीं देती है तो देश की जनता इसे कड़ी सजा दे। pic.twitter.com/lh6EBUWuH5
विनीता यादव ने लिखा, ‘यह वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। कृपया जांच कर बताएं कि यह किस जगह का है और यह व्यक्ति कौन है। बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है। ऐसे व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और उसे निलंबित किया जाना चाहिए। कृपया इस मामले को गंभीरता से लें’
वहीं करिश्मा अजीज, The Nalanda Index, प्रिया सिंह, पुष्पराज शर्मा औरमनराज मीणा ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के रीवा में महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ने का वीडियो दो साल पुराना है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान वायरल वीडियो की तस्वीरें हमें कई मीडिया रिपोर्ट में प्रतीकात्मक रूप से इस्तेमाल की गई मिली। इस तस्वीर को 28 जून 2025 को Zee न्यूज़, 20 अगस्त 2021 को ABP न्यूज़ और 29 मार्च 2014 को उदयपुर टाइम्स की रिपोर्ट में देखा जा सकता है। किसी भी रिपोर्ट में पुलिसकर्मी द्वारा महिला को लात मारने की बात या वायरल फ्रेम नहीं है।

दावे की पड़ताल में हमें कहीं भी वायरल वीडियो उपलब्ध नहीं मिला। इस तस्वीर को केवल अलग-अलग न्यूज़ रिपोर्ट में प्रतीकात्मक रूप से इस्तेमाल किया गया है। जिससे स्पष्ट है कि AI टूल की मदद से इस तस्वीर से महिला को लात मारने वाला वीडियो बनाया गया है।
| दावा | पुलिसकर्मी ने एक स्कूटी सवार महिला को लात मारी। |
| दावेदार | आईपी सिंह, हंसराज मीणा, पुष्पेंद्र शर्मा व अन्य |
| निष्कर्ष | पुलिसकर्मी द्वारा स्कूटी सवार महिला को लात मारने का वीडियो AI जनरेटेड है। जिसे लगभग एक 10 साल पुरानी तस्वीर की मदद से बनाया गया है। |
