Home स्क्रिप्टेड-AI भगवा वस्त्र पहने पंडित द्वारा नॉनवेज खाने का वीडियो स्क्रिप्टेड है
स्क्रिप्टेड-AI

भगवा वस्त्र पहने पंडित द्वारा नॉनवेज खाने का वीडियो स्क्रिप्टेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर नॉनवेज खाते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भगवा वस्त्र पहने पंडित के वेश में नॉनवेज खा रहा है। दावा किया जा रहा है कि धर्म-कर्म का ढोंग रचाने के बाद, एक पंडित मांस खा रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।

अमित यादव ने लिखा, ‘पोंगा पंडितों की वजह से हिंदू खतरे में है !!’

भानु प्रताप सिंह ने लिखा, ‘धर्म-कर्म का ढोंग रचा, फिर भी मांस पे टूट पड़ा। देख के तेरा ये हाल, भगवान भी सिर पकड़ के खड़ा। इसीलिए में वैदिक लोहार शर्मा जो विश्वकर्मा भगवान को आदर्श मान कर वस्तुओं का निर्माण करते हैं उनको असली ब्राह्मण मानता हूं’

अरुण कुमार कुशवाहा ने लिखा, ‘मीट चबाना और फिर खुद को संस्कारों का ठेकेदार बताना—दोहरेपन की पराकाष्ठा है।’

यह भी पढ़ें: बांसुरी स्वराज द्वारा राष्ट्रीय गान का अपमान करने का दावा गलत, वायरल वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान वायरल वीडियो हमें 22 सितंबर 2025 को महेश उप्रेती नाम के टिकटॉक अकाउंट पर पोस्ट मिला। महेश के वीडियो में नेपाली भाषा में कैप्शन लिखा है। साथ ही सभी कमेंट नेपाली भाषा में हैं।

Source: TikTok

महेश उप्रेती ने अपने टिकटॉक पर खुद को आर्टिस्ट और सिंगर बताया है। साथ ही उनके टिकटॉक अकाउंट पर कई स्क्रिप्टेड वीडियो मौजूद हैं। जिसमें अलग-अलग रोल में उन्हें एक्टिंग करते हुए देखा जा सकता है।

Source: TikTok
दावा भगवा वस्त्र पहने पंडित नॉन वेज खा रहे हैं।
दावेदारअमित यादव, भानु प्रताप सिंह व अन्य
निष्कर्षभगवा वस्त्र पहने पंडित द्वारा नॉनवेज खाने का वीडियो स्क्रिप्टेड है। इस वीडियो को महेश उप्रेती नाम के एक नेपाली टिकटॉक कंटेंट क्रिएटर ने बनाया है।

Share