Home राजनीति प्रतापगढ़ में बीजेपी विधायक द्वारा पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाने का वीडियो 4 साल पुराना है
राजनीति

प्रतापगढ़ में बीजेपी विधायक द्वारा पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाने का वीडियो 4 साल पुराना है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह प्रतापगढ़ के रानीगंज से बीजेपी विधायक धीरज ओझा हैं। इनका कहना हैं कि पुलिस ने इन्हें खूब पीटा है। इस वीडियो को हाल ही का बताकर शेयर किया जा रहा है।

सपा नेता जितेंदर वर्मा ने एक्स पर वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘बीजेपी विधायक धीरज ओझा को पुलिस ने धोया ये धरने पर लेटे हुए कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं रानीगंज प्रतापगढ उत्तर प्रदेश से BJP विधायक धीरज ओझा है बोल रहे पुलिस ने उलाट पलाट कर बलभर पीटा है विधायक जी के कपडे भी फाड़ दिया गया।’

कांग्रेस नेता अरुणेश यादव ने लिखा, ‘यह रानीगंज प्रतापगढ़ से BJ Party के विधायक धीरज ओझा है, इनका आरोप है कि पुलिस कप्तान ने इनको पीटा , घसीटा और दौड़ा-दौड़ा के मारा, साथ में कपड़े भी फाड़े। बताइए यह है प्रदेश की कानून व्यवस्था जब सत्ताधारी दल का विधायक की सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा?’

अंशिका सिंह यादव ने लिखा, ‘BJP रानीगंज प्रतापगढ़ के विधायक धीरज ओझा हैं इनका कहना हैं की पुलिस ने इन्हें खूब पीटा है BJP की सरकार में ब्राह्मण, दलित, पिछड़े अल्पसंख्यक कौन सुरक्षित है कोई बताएगा ?’

वहीं सूर्य समाजवादी, अतुल प्रधान, जेके यादव, व अजय फौजी ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मंदिर के पुजारी द्वारा दान के पैसों से OYO होटल में अय्याशी करने की खबर झूठी है

फैक्ट चेक

वायरल हो रहे दावे की जांच के लिए हमने मामले से संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें 7 अप्रैल 2021 को प्रकाशित इंडिया टीवी और अमर उजाला की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट से भापजा विधायक धीरज ओझा ने पुलिस अधीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। ओझा ने आरोप लगाया कि प्रशासन दबंग लोगों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश कर रहा है। अपने साथ हुई इस कथित हरकत का विरोध जताते हुए बुधवार को वह जिलाधिकारी आवास के सामने लेट गए। 

Source: India TV

दरअसल मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप के चलते ओझा जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे थे। ओझा के मुताबिक, शिवगढ़ विकासखंड में दबंग लोगों के दबाव में उनके समर्थकों का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। उनका आरोप है कि प्रशासन दबंग लोगों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश कर रहा है। वहीं प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने धीरज ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया है। उन्होंने बताया कि ओझा मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जिला अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे थे। तोमर ने कहा कि जब उन्हें दुर्व्यवहार करने से रोका गया तो वह मारपीट का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

दावा बीजेपी विधायक धीरज ओझा को प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने पीटा।
दावेदार जितेंदर वर्मा, सूर्य समाजवादी,
निष्कर्ष प्रतापगढ़ में बीजेपी विधायक द्वारा एसपी पर मारपीट का आरोप लगाने का मामला 4 साल पुराना है। इसे हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।

Share