Home राजनीति ‘भारतीय सेना के भगवाकरण को बर्दाश्त नहीं कर सकती….’, कर्नल सोफिया कुरैशी का वायरल वीडियो एडिटेड है
राजनीति

‘भारतीय सेना के भगवाकरण को बर्दाश्त नहीं कर सकती….’, कर्नल सोफिया कुरैशी का वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स मिलकर ट्राई सर्विस एक्सरसाइज त्रिशूल करने जा रही है। इसके बाद से ही भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में सोफिया कुरैशी ने कहा कि ‘ये त्रिशूल अभ्यास बिहार चुनाव को प्रभावित करने के लिए एक राजनीतिक हथकंडा हैं। मुझे मुस्लिम समर्थन के लिए इस्तेमाल किया जाना बंद किया जाय। मैं भारतीय सेना के भगवाकरण को बर्दाश्त नहीं कर सकती।’

बाबा ठोका नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘कर्नल सोफिया कुरैशी लाइव टीवी पर भड़कीं “ये त्रिशूल अभ्यास बिहार चुनाव को प्रभावित करने के लिए एक राजनीतिक हथकंडा मात्र हैं। मुझे मुस्लिम समर्थन के लिए इस्तेमाल किया जाना बंद हो गया है। मैं भारतीय सेना के भगवाकरण को बर्दाश्त नहीं कर सकती।”

प्रोफेसर मोहन सोमन ने लिखा, ‘कर्नल सोफिया कुरैशी लाइव टीवी पर भड़कीं “ये त्रिशूल अभ्यास बिहार चुनाव को प्रभावित करने के लिए एक राजनीतिक हथकंडा मात्र हैं। मुझे मुस्लिम समर्थन के लिए इस्तेमाल किया जाना बंद हो गया है। मैं भारतीय सेना के भगवाकरण को बर्दाश्त नहीं कर सकती।”

यह भी पढ़ें: बिहार में भाजपा की रैली में कुर्सियां तोड़ने का दावा भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें ANI के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 31 अक्टूबर 2025 को पोस्ट मिला। इस वीडियो में दिल्ली: यंग लीडर्स फोरम के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि, ‘किसी देश की रक्षा की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ सेना का खेल नहीं है। नागरिक भी बाहरी और आंतरिक ख़तरों से निपटने में भूमिका निभाते हैं… वर्षों से, भारतीय सेना ने अधिकारियों और सैनिकों को ‘सास्त्र’ और ‘शस्त्र’ में प्रशिक्षित किया है। ‘सास्त्र’ का अर्थ है ज्ञान, रणनीति और बुद्धिमत्ता, जबकि ‘शस्त्र’ का अर्थ है हथियार और युद्ध, जो बुद्धि और शक्ति के मिश्रण का प्रतिनिधित्व करता है… हर पीढ़ी ने देशभक्ति की लौ को आगे बढ़ाया है, बेबी बूमर्स से लेकर जेन जेड तक… चाहे वह 7 दशक पहले हो या ऑपरेशन सिंदूर, आप सभी ने इसे देखा है… आप, ‘भारत की युवा शक्ति’, आप गुणकों की शक्ति हैं। आप न केवल गोलाबारी में प्रशिक्षित हैं, बल्कि फ़ायरवॉल में भी प्रशिक्षित हैं। आप गतिज और गैर-गतिज डोमेन का सामना करने के लिए तैयार हैं… युद्ध केवल बंकरों में या गोलियों से ही नहीं लड़ा जाता है, बल्कि काटने और बैंडविड्थ के साथ भी लड़ा जाता है।”

दावाकर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि त्रिशूल अभ्यास बिहार चुनाव को प्रभावित करने के लिए एक राजनीतिक हथकंडा हैं। मैं भारतीय सेना के भगवाकरण को बर्दाश्त नहीं कर सकती।
दावेदारप्रोफेसर मोहन सोमन, बाबा ठोका
निष्कर्षकर्नल सोफिया कुरैशी ने त्रिशूल अभ्यास और सेना के खिलाफ कुछ नहीं बोला है। असल वीडियो यंग लीडर्स फोरम का है जहाँ उन्होंने जेन जी को संबोधित किया था। उन्होंने जेन जी से कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सैनिकों की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Share