Home राजनीति अजमेर में पीएम मोदी की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भ्रामक है
राजनीति

अजमेर में पीएम मोदी की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भ्रामक है

Share
Share

राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक रैली को संबोधित किया। वहीं सोशल मीडिया पर इस रैली का बताकर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में पीएम मोदी के भाषण की आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें वह कह रहे हैं कि यह वहीं कांग्रेस है जिसने हमारी सेना के जवानों को हथियारों और वर्दी तक के लिए तरसा कर रखा था। लेकिन रैली में कुर्सियां खली दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि अजमेर में आयोजित पीएम मोदी की रैली में लोग शामिल नहीं हुए। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।

ब्रिजेश मिश्रा नाम के एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘सोचिए एक समय था जब खड़े होने की जगह नहीं होती थी मोदी की रैली में, अब लोग नहीं मिल रहे हैं।’

वहीं ब्राह्मण साहब नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘लाखों लोग पहुंचे थे अजमेर मोदी जी को सुनने मगर बीच रास्ते में उनकी टायर पंचर हो गई’

यह भी पढ़ें: UGC नियमों के विरोध में सीएम मोहन यादव की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में अजमेर में पीएम मोदी की रैली का पूरा वीडियो हमें उनके आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। वीडियो में ठीक 22:13 मिनट से वायरल वीडियो में पीएम मोदी के भाषण वाले हिस्से को सुना जा सकता है। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि देश को बदनाम करना, देश की सेनाओं को कमजोर करना ये कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। आप याद कीजिए यही कांग्रेस है जिसने हमारी सेना के जवानों को हथियारों और वर्दी तक के लिए तरसा कर रखा था। यह वही कांग्रेस है जिसने सालों तक हमारे सैनिक परिवारों को वन रैंक वन पेंशन से वंचित रखा था। वहीं भाषण के दौरान वीडियो में ठीक 22:25 मिनट, 23:20 मिनट और वीडियो के शुरुवाती हिस्से में पीएम मोदी की रैली में मौजूद भारी भीड़ को देखा जा सकता है।

पड़ताल में आगे हमें पीएम मोदी के एक्स हैंडल द्वारा अजमेर की रैली की कई तस्वीरें पोस्ट मिली। इन तस्वीरों में भी रैली में शामिल लोगों की भीड़ को देखा जा सकता है।

दावाअजमेर में आयोजित पीएम मोदी की एक रैली में लोग शामिल नहीं हुए।
दावेदारब्रिजेश सिंह व अन्य
निष्कर्षवायरल वीडियो अजमेर में आयोजित पीएम मोदी की रैली के बाद का है। जिसमें पीएम के भाषण का रिकार्डेड वीडियो चल रहा था। असल वीडियो में पीएम मोदी की रैली में भरी संख्या में जुटे लोगों को देखा जा सकता है।

Share