Home राजनीति असम में मुस्लिमों द्वारा हिम्मत बिस्वा के खिलाफ प्रदर्शन करने का वीडियो पुराना है
राजनीति

असम में मुस्लिमों द्वारा हिम्मत बिस्वा के खिलाफ प्रदर्शन करने का वीडियो पुराना है

Share
Share

सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों द्वारा निकली गई एक एक रैली का वीडियो वायरल है। इसे असम का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम स्टूडेंट ऑफ यूनियन ने हिम्मत बिस्वा के खिलाफ सड़को पर आंदोलन शुरू किया है।  हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साभित हुआ।

डॉ. मायरा ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मुस्लिम स्टूडेंट ऑफ यूनियन ने हिम्मत बिस्वा के खिलाफ सड़को पर आंदोलन शुरू किया।’

मोइनी नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘मुस्लिम स्टूडेंट्स यूनियन ने हिमंत बिस्वा बीजेपी सरकार के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया’

फैसल ने लिखा, ‘मुस्लिम स्टूडेंट ऑफ यूनियन ने हिम्मत बिस्वा के खिलाफ सड़को पर आंदोलन शुरू किया।’

यह भी पढ़ें : यूजीसी विरोध के नाम पर बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का दावा भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के पहले हिस्से के स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान वायरल वीडियो हमें 12 जुलाई 2025 को TIME8 Axom नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट मिला। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘बेदखली के खिलाफ मुसलमानों ने दिखाई ताकत, राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन, लाखों मुसलमान सड़कों पर उतरे।’

Source: Facebook
दावाअसम में मुस्लिम स्टूडेंट ऑफ यूनियन ने हिम्मत बिस्वा के खिलाफ सड़को पर आंदोलन शुरू किया है।
दावेदारडॉ. मायरा, फैसल
निष्कर्षअसम में मुस्लिमों द्वारा हिम्मत बिस्वा के खिलाफ सड़को पर आंदोलन शुरू करने का दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो जुलाई 2025 का है।

Share