Home अन्तर्राष्ट्रीय अमेरिका के अलग-अलग शहरों में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन का वीडियो पुराना है
अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के अलग-अलग शहरों में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन का वीडियो पुराना है

Share
Share

सोशल मीडिया पर अलग-अलग जगह हुए प्रदर्शन के कई वीडियो वायरल हैं। दावा किया जा रहा है कि यह सभी वीडियो अमेरिका के अलग-अलग शहरों में ट्रम्प के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का है। जिसमें अमेरिका के मिनीपोलिस, न्यूयॉर्क सिटी, शिकागो, सैनडियागो और बोस्टन जैसे शहर शामिल हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

सदफ आफरीन ने एक्स पर लिखा, ‘ईरान में चल रहे प्रदर्शन को दिखाकर ईरान के हालात को खराब बताने वाले, अमेरिका के अलग अलग शहर में चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर क्यों कुछ नहीं बोल रहे??’

यह भी पढ़ें : गोरखपुर में मंदिर के नीचे सेक्स रैकेट का दावा गलत, वायरल पुराना वीडियो मुंबई का है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें Maine नाम के एक्स हैंडल पर 19 अक्टूबर 2025 को पोस्ट मिला।

पड़ताल में सभी शहरों के वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर न्यूयॉर्क सिटी का बताकर शेयर किया गया वीडियो एंजेलिका शलागिना नाम के एक्स हैंडल पर 18 अक्टूबर 2025 को पोस्ट मिला। जिसमें इसे ‘No Kings’ नामक प्रदर्शन का वीडियो बताया गया है।

वहीं मिनीपोलिस का बताकर शेयर किया वीडियो भी पुराना निकला। यह वीडियो असल में हमें वंशय मर्डॉक नाम के एक्स हैंडल ने 19 अक्टूबर 2025 को मिनियापोलिस में ‘No Kings’ प्रोटेस्ट का बताकर पोस्ट मिला।

वहीं वाशिंगटन का वीडियो भी हमें 18 अक्टूबर 2025 को एक फेसबुक अकाउंट पर ‘No Kings’ प्रोटेस्ट का बताकर पोस्ट मिला।

Source: Facebook

पड़ताल में आगे ‘No Kings’ प्रोटेस्ट के बारे में सर्च करने पर हमें जागरण की एक रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक, ‘नो किंग्स’ नामक प्रोटेस्ट अमेरिका में डोनल्ड ट्रंप की कथित तानाशाही और नीतियों के खिलाफ हुए प्रदर्शन का है। यह प्रदर्शन अक्टूबर 2025 में अमेरिका के न्यूयॉर्क से लेकर कई छोटे बड़े शहरों में हुआ था।

दावाअमेरिका के कई शहरों में ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।
दावेदारसदफ आफरीन
निष्कर्षअमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन के सभी वीडियो अक्टूबर 2025 के हैं। जिन्हें हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।

Share