Home अन्य इजरायल का झंडा लेकर आरएसएस कार्यकर्ताओं की परेड का वीडियो एडिटेड है
अन्य

इजरायल का झंडा लेकर आरएसएस कार्यकर्ताओं की परेड का वीडियो एडिटेड है

Share
Share

सड़क पर मार्च करते आरएसएस कार्यकर्ताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में आरएसएस कार्यकर्ता हाथों में इजरायल का झंडा लिए दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हाथों में इजरायल का झंडा लिए सड़क पर मार्च निकाला। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

वहीं मनीषा गाँधी ने लिखा, ‘नए बाप के सम्मान में चड्डी गैंग मैदान में’

प्रगनय गुप्ता ने एक्स पर लिखा, ‘आज वेब पर सबसे सही तस्वीर। सभी संतरों को नया देश मिलने पर बधाई । आप सबके बीच खामोशी क्यों है?’

बामसेफ नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘ब्राह्मणों की पितृ भूमि की पहचान मोदीजी ने लोगों को करवा ही दिया!! #बामसेफ जो बात बरसों से कह रहा था आज उसकी पुष्टि हुई’

यह भी पढ़ें: UGC नियमों के विरोध में सीएम मोहन यादव की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमें वायरल तस्वीर से मिलती जुलती एक तस्वीर india.com की प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली। जिसमें इसे प्रतीकात्मक रूप से इस्तेमाल किया गया है। हालंकि इस तस्वीर में आरएसएस कार्यकर्ता हाथों में तलवार और शरीर पर भगवा कपड़ा लपेटे दिख रहे हैं। जिससे स्पष्ट है कि इसरायल का झंडा लिए आरएसएस कार्यकर्ता के वीडियो को इसी तस्वीर की मदद से एडिट पर बनाया गया है।

Source: India.com
दावाआरएसएस कार्यकर्ता ने हाथों में इजरायल का झंडा लेकर सड़क पर परेड किया।
दावेदारमनीषा गाँधी, बामसेफ व अन्य
निष्कर्षहाथों में इजरायल का झंडा लेकर सड़क पर मार्च करते आरएसएस कार्यकर्ताओं का वीडियो एडिटेड है।

Share