Home स्क्रिप्टेड-AI फ्लाइट में नॉन वेज खाने को लेकर विवाद का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है
स्क्रिप्टेड-AI

फ्लाइट में नॉन वेज खाने को लेकर विवाद का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक फ्लाइट में कुछ यात्रियों के बीच विवाद का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि फ्लाइट में एक महिला यात्री ने अपने पास बैठे यात्री के नॉन-वेज खाना खाने पर कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों यात्रियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

दी मुस्लिम नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘एक उड़ान के दौरान नाश्ते के चुनाव को लेकर अचानक विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि एक महिला यात्री ने अपने पास मांसाहारी भोजन होने पर आपत्ति जताई और इस बात पर गुस्सा ज़ाहिर कर दिया। इसके बाद संकरे विमान के गलियारे में दोनों यात्रियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि आसपास बैठे अन्य यात्री भी हैरान रह गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर निजी पसंद और कथित अपमान को लेकर आरोप लगाने लगे। बढ़ते विवाद को देखते हुए केबिन क्रू ने तुरंत हस्तक्षेप किया और यात्रियों को शांत कराने की कोशिश की। कुछ समय बाद स्थिति को काबू में कर लिया गया और उड़ान सामान्य रूप से जारी रही।’

फातिमा ने लिखा, ‘फ्लाइट में नाश्ते को लेकर बवाल मांसाहारी खाने पर भड़की महिला, फ्लाइट में ही किया पास बैठे यात्री से झगड़ा दोनों पक्ष एक दूसरे पर निजी पसंद को लेकर आरोप लगाने लगे’

किक्की सिंह के लिखा, ‘फ्लाइट में वेज और नॉनवेज ब्रेकफास्ट को लेकर झड़प हो रही है बेजुबान पशुओं को खाने की में घोर निंदा करती हूं’

यह भी पढ़ें: इजरायल का झंडा लेकर आरएसएस कार्यकर्ताओं की परेड का वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें यह वीडियो हमें FH Institute नाम के फेसबुक पर पोस्ट मिला। कैप्शन में बताया गया है कि एक उड़ान के दौरान उस समय हाई-एल्टीट्यूड ड्रामा देखने को मिला जब एक यात्री के स्नैक के चुनाव को लेकर विवाद छिड़ गया। एक महिला ने अपने पास बैठे यात्री के नॉन-वेज खाना खाने पर कड़ी आपत्ति जताई। इस बात को लेकर विमान में दोनों के बीच तीखी बहस और जोरदार कहासुनी शुरू हो गई। आस-पास बैठे यात्री हैरान होकर इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे, जबकि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर व्यक्तिगत पसंद और असम्मान का आरोप लगाते हुए बहस करते रहे। स्थिति बिगड़ते देख केबिन क्रू ने तुरंत हस्तक्षेप किया और नाराज़ यात्रियों को शांत कराने की कोशिश करते हुए माहौल को नियंत्रित किया।

Source: Facebook

पड़ताल में आगे FH Institute के फेसबुक पेज को खंगालने पर पता चला कि यह नागपुर में स्थित एक एविएशन स्कूल है। जो एविएशन, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के क्षेत्रों में ट्रेनिंग कराता है। वहीं FH Institute के फेसबुक पेज पर इसी प्रकार के फ्लाइट में यात्रियों के बीच झगड़े के कई वीडियो मौजूद है जिसमें केबिन क्रू को यात्रियों को शांत कराते हुए देखा जा सकता है। जिससे स्पष्ट है कि वायरल वीडियो केबिन क्रू को दी जाने वाली ट्रेनिंग के दौरान की हैं।

Source: Facebook
दावाफ्लाइट में एक महिला यात्री ने अपने पास बैठे यात्री के नॉन-वेज खाना खाने पर कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों यात्रियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
दावेदारदी मुस्लिम, किक्की सिंह व अन्य
निष्कर्षफ्लाइट में नॉन वेज खाने को लेकर विवाद का वीडियो स्क्रिप्टेड है। असल में यह एक एविएशन स्कूल द्वारा केबिन क्रू को दी जाने वाली ट्रेनिंग के दौरान का वीडियो है।

Share