Home अन्य मनोहर लाल धाकड़ के साथ हाईवे पर आपत्तिजनक वीडियो में दिखी महिला और वायरल वीडियो में रोती महिला अलग-अलग हैं
अन्य

मनोहर लाल धाकड़ के साथ हाईवे पर आपत्तिजनक वीडियो में दिखी महिला और वायरल वीडियो में रोती महिला अलग-अलग हैं

Share
Share

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कथित भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में खुलेआम संबंध बनाते दिख रहे नेता की पहचान मनोहरलाल धाकड़ के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच सोशल मीडिया में रोते हुए एक महिला का वीडियो भी वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वहीं महिला है, जिनका वीडियो मनोहर लाल धाकड़ के साथ वायरल हुआ। साथ ही यह दावा भी किया जा रहा है कि मनोहर लाल धाकड़ ने महिला को डरा धमका कर यह कृत किया है इसीलिए वो रो रही है।

दिव्या कुमारी ने एक्स पर लिखा, ‘मनोहर लाल धाकड़ 8 लाइन कांड ये लोग सत्ता के नशे में चूर किसी के भी साथ कुछ भी कर सकते हैं.. बताया जा रहा है ये वो बीकानेर की महिला जिसे डरा धमका कर परिवार को मार देने की धमकी देकर उसके साथ ये सब किया गया सुने इसकी ही जुबानी पुलिस के भी पास गई उन्होंने भी गलत बोला गालियां दी’

ब्रज मोहन पाल विष्णु ने लिखा, ‘यही हैं वो मनोहरलाल धाकड़ के साथ जो वायरल हुई थी और अब रो रही हैं ये तो पहले सोचना चाहिए था रोड़ शो करने से पहले!

वहीं राकेश राम ने लिखा, ”मनोहर लाल धाकड़ 8 लाइन कांड ये लोग सत्ता के नशे में चूर किसी के भी साथ कुछ भी कर सकते हैं.. बताया जा रहा है ये वो बीकानेर की महिला जिसे डरा धमका कर परिवार को मार देने की धमकी देकर उसके साथ ये सब किया गया सुने इसकी ही जुबानी पुलिस के भी पास गई उन्होंने भी गलत बोला गालियां दी”

यह भी पढ़ें: जैसलमेर में जबरन शादी वाले वीडियो में जातिगत एंगल नहीं है

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 22 अगस्त 2024 को राजस्थान तक के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। वीडियो में ठीक 1:30 मिनट पर वायरल फ्रेम को देखा जा सकता है।

राजस्थान तक और अमर उजाला के मुताबिक, वीडियो में दिख रही लड़की का “Bikaner Ki Sherni” के नाम से एक सोशल मीडिया पेज है। लड़की ने अपने पेज पर अफीम के साथ रील बनाकर डाला। वीडियो वायरल होने परने पुलिस ने संज्ञान लिया और लड़की को पकड़ा तो पहले तो खुद के वीडियो में होने से ही इनकार कर दिया, लेकिन जब थाने में ले जाकर पिटाई की, तब कहने लगी कि किसी के दबाव में आकर काले गुड़ को अफीम बताकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

दावा भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ के अश्लील वीडियो में दिख रही महिला ने मनोहर लाल पर परिवार को मार देने की धमकी देकर अशील हरकत करने का आरोप लगाया।
दावेदार दिव्या कुमारी, राकेश राम व अन्य
निष्कर्ष वायरल वीडियो मनोहर लाल धाकड़ के वायरल वीडियो वाली महिला का नहीं है। यह वीडियो अगस्त 2024 में सोशल मीडिया पर अफीम के साथ रील बनाने पर गिरफ्तार हुई बीकानेर की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर का है।

Share