Home स्क्रिप्टेड-AI पत्नी द्वारा पति को धमकी देने का वीडियो स्क्रिप्टेड है
स्क्रिप्टेड-AI

पत्नी द्वारा पति को धमकी देने का वीडियो स्क्रिप्टेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर पति को धमकी देती महिला का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में पत्नी ने पति को उसके टुकड़े करने की दी है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो असल का मानकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड पाया गया।

प्रताप खुरव नाम के एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘इस वीडियो का एक दूसरा पहलू हो सकता हैँ इस आदमी ने अपनी बीवी को आखिर कितना परेशान किया होगा’

यह भी पढ़ें: मंदिर के सामने रेलवे स्टेशन की दीवार तोड़ने का पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवेर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें ‘Priya Love Rohan Sharma’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला।

Source: Youtube

वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि ‘यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया है इसे गंभीरता से न लें।’ इस यूट्यूब चैनल को घंगालने पर हमें इस प्रकार के कई स्क्रिप्टेड वीडियो अपलोड मिले।

दावापत्नी ने पति को 200 टुकड़े करने की धमकी दी।
दावेदारप्रताप खुरव
निष्कर्षपत्नी द्वारा पति को धमकी देने का वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसे केवल मनोरंजन के उद्देश से बनाया गया है।

Share