सोशल मीडिया पर एक सैलून में बैली डांस करती विदेशी महिलाओं का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह सैलून लखनऊ के गोमतीनगर में खुला है, जहां बाल कटाने के साथ-साथ फ्री में रशियन डांस दिखाया जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।
सूर्य समाजवादी ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘अब लखनऊ में बाल भी कटाए और साथ में रशियन डांस भी फ्री में देखें धन्यवाद योगी जी ( लखनऊ वालों की तरफ से)’
सीपी भाई यादव नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘लखनऊ आईए _ थाईलैंड – रसिया भूल जाइए थाईलैंड वाले बाबा’
गौरव ने लिखा, ‘सुन रहे लखनऊ में रशियन सैलून खुल गया है, जहाँ बाल कटानें के साथ मसाज और डांस फ्री में दिया जा रहा । ऐसी व्यवस्था देनें के लिए किसको धन्यवाद देना है??’
वहीं शिवम यादव, अमित यादव, बालमुकुन्द जोशी और ‘हिंदुस्तान मेरी जान‘ नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: थाना प्रभारी द्वारा ब्राह्मणों को गाली देने वाले वायरल ऑडियो का पांच साल पुराना है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवेर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें ‘barberskingg‘ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर 28 जनवरी 2025 को पोस्ट मिला।
पड़ताल में आगे हमें Barbers King के इंस्टाग्राम पेज के बायो में उनका फोन नंबर मिला, जिसका कंट्री कोड +90 है। साथ ही बायो में ‘BARBERS KİNG ANTALYA’ लिखा है। इसके बाद हमने गूगल पर Barbers King की लोकेशन सर्च की तो इस सैलून का पता तुर्की के एंटाल्या शहर में मिला।


| दावा | लखनऊ में रशियन सैलून खुला है, जहाँ बाल कटानें के साथ मसाज और डांस फ्री में दिया जा रहा है। |
| दावेदार | सूर्य समाजवादी, अमित यादव व अन्य |
| निष्कर्ष | लखनऊ में रशियन सैलून खुलने का दावा गलत है। वायरल वीडियो तुर्की के Barbers King नाम के सैलून का है। |
