Home धर्म हिजाब मुस्लिम महिलाओं को पीटने का वीडियो भारत नहीं, बांग्लादेश का है
धर्म

हिजाब मुस्लिम महिलाओं को पीटने का वीडियो भारत नहीं, बांग्लादेश का है

Share
Share

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने का मामला चर्चा में हैं। वहीं इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हिजाब पहने दो महिलाओं को पीटने का वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता ही कि एक व्यक्ति कुर्सियों से दो महिलाओं को पीट रहा है। इस मामले को भारत का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि हिजाब हटाने के बाद दो और मुस्लिम महिलाओं को कुर्सियों से पीटा गया। हालंकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

S Surinder नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘नीतीश कुमार की विरासत, हिजाब हटाने के बाद दो और मुस्लिम महिलाओं को कुर्सियों से पीटा गया।’

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्म को लेकर मनोज तिवारी का वायरल बयान फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें 19 दिसंबर 2025 को प्रकाशित दैनिक आजादी नाम की वेबसाइट की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बांग्लादेश के चटगांव की है। जहां शहर के सीआरबी इलाके में एक मोबाइल फूड स्टॉल के सामने एक युवक द्वारा दो महिलाओं को कुर्सी से पीटा। घटना का यह वीडियो गुरुवार दोपहर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, पुलिस के अनुसार , यह घटना 16 दिसंबर, विजय दिवस की रात को हुई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं विजय मेला देखने के लिए शहर के पतेन्गा इलाके से आई थीं। मेला शुरू होने से पहले और बाद में एक मोबाइल की दुकान पर खाने को लेकर उनका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया।

Source: projonmokotha.com

वहीं projonmokotha नाम की एक अन्य रिपोर्ट में बांग्लादेश महिला मुक्ति केंद्र की केंद्रीय उपाध्यक्ष अस्मा अख्तर ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से दो महिलाओं की इस तरह पिटाई करना बेहद शर्मनाक है। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं और भी चिंताजनक हैं।

दावाहिजाब पहनी दो मुस्लिम महिलाओं को कुर्सियों से पीटा गया।
दावेदारएस सुखविंदर
निष्कर्षहिजाब पहनी दो मुस्लिम महिलाओं को पीटने का वीडियो भारत का नहीं, बांग्लादेश का है।

Share