इजरायल द्वारा ईरान पर सैन्य हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं सोशल मीडिया पर इजरायल द्वारा ईरान पर हमले का बताकर एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि ईरान ने तेहरान पर इजरायली हवाई हमले का CCTV फुटेज जारी किया है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
A Gene Robinson नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘मॉडर्न प्रिसिजन वॉरफेयर ऐसा दिखता है। जो फुटेज सामने आई है, उसमें तेहरान में एक मज़बूत टारगेट पर ज़ोरदार पेनेट्रेटिंग स्ट्राइक दिख रही है। ब्लास्ट की फ़ोर्स इतनी तेज़ होती है कि 6 लेन की सड़क ऊपर उठ जाती है और शॉकवेव से गाड़ियाँ 100 फ़ीट हवा में बिखर जाती हैं..।’
🚨 WATCH THIS CAREFULLY 🚨
— A Gene Robinson (@AlBuffalo2nite) February 28, 2026
This is what modern precision warfare looks like.
Footage circulating appears to show a massive penetrating strike hitting a hardened target in Tehran.
The blast force is so intense it lifts 6 lane pavement and sends vehicles 100 feet scattering in… pic.twitter.com/2AYlRS9ugV
शीतल यादव ने लिखा, ‘अरे नहीं….. ये युद्ध धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर रहा है।’
अरे नहीं….. ये युद्ध धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर रहा है। pic.twitter.com/PABRIZ5lan
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) February 28, 2026
Zhao Ming Observe नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘ईरान में कई जगहों पर हमले के बाद युद्ध के शानदार सीन सामने आए। इज़राइल और U.S. सेना ने बंकर तोड़ने वाले बम दागे, रिहायशी इमारतों के नीचे छिपे बंकरों और सुरंगों पर हमला किया, जिसमें ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ ब्रिगेडियर जनरल आमिर हतामी मारे गए।’
यह भी पढ़ें: UGC नियमों के विरोध में सीएम मोहन यादव की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भ्रामक है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें 4 जुलाई 2025 को प्रकाशित The New Arab की एक रिपोर्ट मिली। जिसमें वायरल वीडियो के एक हिस्से को देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने एक CCTV वीडियो जारी किया है जिसमें दावा किया गया है कि यह तेहरान के तजरीश स्क्वायर (Tajrish Square) पर हुए इजरायली हमले का फुटेज है। ईरानी सरकारी मीडिया का कहना है कि यह वीडियो इजरायल द्वारा किए गए “युद्ध अपराध” (war crime) का सबूत है।

रिपोर्ट के अनुसार यह हमला 15 जून 2025 को शाम के व्यस्त समय में हुआ था। वीडियो में दिखता है कि दो मिसाइल हमले लगभग एक के बाद एक होते हैं, जिससे इलाके में बड़ा विस्फोट होता है और आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ हवा में उछल जाती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक मिसाइल बसीज (Basij) पैरामिलिट्री से जुड़े एक भवन पर गिरी, जबकि दूसरी मिसाइल एक बड़े चौराहे के बीच में गिरी। विस्फोट के बाद वहां आग का बड़ा गोला बना और चारों तरफ मलबा फैल गया।
| दावा | वायरल CCTV फुटेज हाल ही में इजरायल द्वारा ईरान पर हमले का है। |
| दावेदार | शीतल यादव व अन्य |
| निष्कर्ष | इजरायल द्वारा ईरान पर हमले का बताकर वायरल CCTV फुटेज जून 2025 का है। |
