Home अन्य ब्रिटिश गायिका दुआ लीपा की साथ जोधपुर में छेड़छाड़ का दावा गलत है
अन्यहिंदी

ब्रिटिश गायिका दुआ लीपा की साथ जोधपुर में छेड़छाड़ का दावा गलत है

Share
Share

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राजस्थान को जोधपुर में ब्रिटिश गायिका दुआ लीपा के साथ छेड़छाड़ हुई है। इस दावे से सम्बन्ध एक ग्राफिक्स वायरल है। साथ, भारत को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया जा रहा है। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह दावा गलत है।

क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया नामक X यूजर ने लिखा, “भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश बना हुआ है। गायिका दुआ लीपा को जयपुर, राजस्थान में कुछ पुरुषों द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हो गई थी।”

https://twitter.com/asiandigest/status/1740032811455906057?s=46

हिंदू टॉयलेट क्लीनर इन सऊदी अरेबिया ने लिखा, “ महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देश”

https://twitter.com/hindutoiletclnr/status/1740007150112682151?s=46

पाजीत ऑफ टिकटोक ने लिखा, “जैसा कभी भी होता है, डिंदू इस पर क्रोधित हो गए। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि यह उसका असली चेहरा नहीं है, मैं मजाक कर रहा था। और ज्यादा कोशिश करें।”

https://twitter.com/hindusoftiktok/status/1740002483660022040?s=46

पजीत वर्ल्ड ऑर्डर ने लिखा, “ पाजीत ने भारत में दुआ लीपा को यौन उत्पीड़न किया। महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देश।”

https://twitter.com/pajetworldorder/status/1740007203736555559?s=46

बीटीसी मून ने लिखा, “उन्हें दुआ लीपा के साथ ऐसा करने का कोई हक नहीं है। इसलिए भारत मेरा सबसे कम पसंदीदा देश है।”

शादाब ने लिखा, “मशहूर सिंगर दुआ लीपा के साथ कुछ अराजक लोगो ने यौन उत्पीड़न किया। भारत धीरे धीरे महिलाओं के लिए जहन्नाम बनता जा रहा है…?”

https://twitter.com/shadabk88086750/status/1740076564405190916?s=46

द मेकनिक ने लिखा, ‘मैं आपको यह कह सकता हूँ कि वे लोग जो बॉलीवुड की वजह से भारत आते हैं, वो उनका जीवन और गरिमा बहुत मुश्किल से बचता है। कोई समझदार व्यक्ति कभी भी “पाजीत लैंड” नहीं आएगा।”

https://twitter.com/themechanic444/status/1740082171896062136?s=46

यह भी पढ़ें: एथलीट अंजू नहीं है भाजपा की सदस्य, मोहम्मद जुबैर ने फैलाया झूठ

फैक्ट चेक

पड़ताल में हमे जनता से रिश्ता की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुआ लीपा भारत में छुट्टियां बिता रही हैं और इस समय राजस्थान में हैं। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में यात्रा करते हुए पॉप स्टार की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में, दुआ लीपा को नीली जींस और काली टी-शर्ट पहने राजस्थान की सड़कों पर टहलते हुए देखा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि स्थानीय लोग उनकी सेलिब्रिटी स्थिति से अनजान हैं और वे उन्हें पहचानने में असफल रहे।

अपनी पड़ताल में हमने देखा कि वायरल ग्राफिक्स पर ‘RCVJ’ का लोगो लगा हुआ है। हमे RCVJ का सोशल मीडिया अकाउन्ट्स खंगाला तो एक्स हमें RCVJ की असल ग्राफिक्स मिला। इसमें बताया गया है कि जोधपुर में दुआ लीपा को कोई पहचान नहीं रहा है, वह सड़कों पर आराम से घूम रही है।

हमें X पर दुआ लीपा का वीडियो मिला जिसमें वह जोधपुर की सड़कों पर भ्रमण करती हुई दिख रही है।

निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि ब्रिटिश गायिका ने जोधपुर की सड़कों पर टहलते हुए दिखाई दी और इस दौरान स्थानीय लोग उन्हें पहचानने में असफल रहे। RCVJ मीडिया ने इस पर एक तस्वीर प्रकाशित की है, जिसे अब एडिट करके वायरल किया जा रहा है। दुआ लीपा के साथ छेड़छाड़ का दावा गलत है।

दावाब्रिटिश गायिका दुआ लीपा की एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दुआ लीपा के साथ जोधपुर में छेड़छाड़ हुई है
दावेदार क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया ईवीएम अन्य सोशल मीडिया यूजर्स
फैक्ट चेकतस्वीर एडिटेड है। दुआ लीपा के साथ छेड़छाड़ नहीं हुआ है।
Share