Home अन्य भोजपुरी गाने पर कार में डांस का वीडियो भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह का नहीं है
अन्यहिंदी

भोजपुरी गाने पर कार में डांस का वीडियो भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह का नहीं है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक महिला एक भोजपुरी गाने के साथ कार में डांस कर रही है। यह वीडियो शेयर करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहें हैं कि यह महिला बिहार के जमुई संसदीय क्षेत्र की भाजपा विधायिका श्रेयसी सिंह है। हालांकि हमारी जाँच में यह दावा गलत साबित हुआ है।

टीना यादव ने लिखा, ‘संस्कारी पार्टी की संस्कारी विधायक… बिहार: जमुई: भाजपाई विधायक श्रेयसी सिंह।‘

https://twitter.com/yadav__tina__/status/1739317195707129860?s=46

सुकदेव पांडेय ने लिखा, ‘पूर्व ‘केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी जमुई विधायक श्रेयसी सिंह!‘

कांग्रेस कार्यकर्ता शादाब अहमद फारुकी ने लिखा, ‘ये हैं बिहार भाजपा की जमुई विधायिका श्रेयसी सिंह।‘जिनका वीडियो तेजी से वायर हो रहा है।‘

यह भी पढ़ें: यूपी में कुशीनगर में मुस्लिम युवकों की पिटाई में सांप्रदायिक एंगल नहीं है

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की जाँच के लिए हमने उसके फ्रेम का रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च के बाद हमें एक साल पहले का यूट्यूब वीडियो मिला। इस वीडियो को भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह का बताया गया है।

इसके बाद हमे प्रभात खबर की जनवरी 2023 को प्रकाशित रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने जमुई जिले के गिधौर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। भाजपा विधायक ने कहा कि मैं हमेशा अपनी जिम्मेदारियों और काम के प्रति सजग रहती हूँ। मेरा इससे कोई सम्बन्ध नहीं है। सोशल मीडिया और अन्य साइटों पर ऐसे अनाप शनाप वीडियों को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। मेरे कार्यालय ने एफआईआर दर्ज किया है। इस मामले में ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होने की जिम्मेदारी पुलिस की है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि इससे पहले भी यामिनी सिंह का वीडियो श्रेयसी सिंह का बताकर वायरल हुए थे। जिसके बाद भाजपा विधायक ने केस दर्ज करवाया था।

Source- Prabhat khabar

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह का नहीं बल्कि भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह का है। 

दावा जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह भोजपुरी गाने पर डांस कर रहीं है।
दावेदारटीना यादव, सुकदेव पांडेय और शादाब अहमद फारुकी
फैक्ट चेकगलत
Share