Home राजनीति पीएम मोदी की यह तस्वीर पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद प्लेन क्रेश के बाद की नहीं, दो साल पुरानी है
राजनीति

पीएम मोदी की यह तस्वीर पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद प्लेन क्रेश के बाद की नहीं, दो साल पुरानी है

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के दौरे पर हैं। G-7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। इसी बीच एक व्यक्ति के साथ हस्ते हुए पीएम मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे G-7 समिट का बताकर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पिछले दो महीनों ने पहलगाम हमला और अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 300 भारतीयों को अपनी जान गंवानी पड़ी लेकिन हमारे प्रधानमंत्री इस तरह हंस रहे हैं।

अर्पित शर्मा ने लिखा, ‘पहलगाम हमला, हवाई जहाज दुर्घटना, भगदड़, पिछले 2 महीनों में 300 से ज़्यादा भारतीय मारे गए और प्रधानमंत्री इस तरह हंस रहे हैं। भारत को इससे बेहतर किसी और की ज़रूरत है।’

अजय दिवाकर ने लिखा, ‘पहलगाम हमले के आतंकी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं. पिछले हफ़्ते ही अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 300 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की हंसी तो देखिए!’

चिक्कू ने लिखा, ‘यकीन करना मुश्किल है कि वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं’

यह भी पढ़ें: ससुराल को नशीली लस्सी पिलाकर प्रेमी संग फरार होने वाली महिला हिंदू नहीं है

फैक्ट चेक

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह तस्वीर हमें पत्रकार सिधांत सिब्बल द्वारा एक्स पर 10 सितंबर 2023 को पोस्ट मिला। जिसके मुताबिक यह तस्वीर 2023 में दिल्ली में आयोजित G20 समिट की है।

संबंधित किवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर यह तस्वीर हमें 10 सितंबर 2023 को प्रकाशित BBC की एक रिपोर्ट में भी मिली। BBC के मुताबिक यह तस्वीर G20 समिट के अंतिम दिन अनौपचारिक बैठक में ली गई प्रधानमंत्री मोदी और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की तस्वीर है।

Source: BBC
दावापिछले दो महीनों ने पहलगाम हमला और अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 300 भारतीयों को अपनी जान गंवानी पड़ी। लेकिन पीएम मोदी G7 में जाकर इस तरह हंस रहे हैं।
दावेदारअर्पित शर्मा, अजय दिवाकर व अन्य
निष्कर्षपीएम मोदी की वायरल तस्वीर G7 समिट की नहीं है। यह तस्वीर 2023 में आयोजित G20 समिट की है। जिसमें वह रूस के विदेश मंत्री के साथ नजर आ रहे हैं।

Share