Home अन्य लोगों के हुजूम का वायरल वीडियो राजस्थान में अरावली बचाओ आंदोलन का नहीं है
अन्य

लोगों के हुजूम का वायरल वीडियो राजस्थान में अरावली बचाओ आंदोलन का नहीं है

Share
Share

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अरावली की नई परिभाषा तय की है। जिसके बाद से ही देशभर में सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विरोध हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों की भारी भीड़ का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में लाखों किसान अरावली बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि पड़ताल में यह वीडियो पुराना निकला।

अरे शुक्ला जी नाम के एक्स हैंडल ने वायरल वीडियो कू शेयर कर लिखा, ‘किसी ने कहा था कि भारत विरोध नहीं कर सकता।
यह रहा भारत। राजस्थान सरकार अब बैकफुट पर है, कह रही है कि सिर्फ़ 0.01% पेड़ काटे जा रहे हैं। वह 0.01% भी क्यों काटना है? क्या तुम्हारे बाप ने वे पेड़ लगाए थे? तुम पेड़ लगाने या उनके ज़िंदा रहने की गारंटी नहीं दे सकते, फिर भी तुम उन्हें काट रहे हो जो पहले से खड़े हैं। एक पेड़ को वह ऑक्सीजन देने में दशकों लगते हैं जिसे तुम मिनटों में खत्म कर देते हो।…’

वहीं इंस्टाग्राम पर Mostly IND ने भी इसे शेयर कर अरावली बचाओ प्रदर्शन का बताया है।

Source: Instagram

यह भी पढ़ें: यह वीडियो अरावली बचाओ को लेकर प्रदर्शन का नहीं, कुश्ती दंगल का है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वीडियो को गौर से देखने पर हमें पता चला कि यह वीडियो दो अलग-अलग वीडियो को आपस में जोड़कर बनाया गया है। शुरुवाती हिस्से में वीडियो के पहले पार्ट को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 31 जुलाई 2025 को जय महाराष्ट्र न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। यूट्यूब पर इसे महाराष्ट्र के बुलढाणा में गजानन महाराज की पालखी यात्रा का बताया गया है। वीडियो में ठीक 13 सेकेंड पर वायरल हिस्से को देखा जा सकता है।

वहीं दूसरे हिस्से को  रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 22 जून 2025 को ‘all_about_phaltan‘ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट मिला। वीडियो के कैप्शन में इस वीडियो को ‘हिंदकेसरी पेडगाव मैदान’ का बताया गया है।’ saamtv esakal नाम की रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो महाराष्ट्र में सतारा के हिंदकेसरी पेडगाव मैदान में बैलों की प्रतियोगिता का है।

Source: Instagram
दावाराजस्थान में किसानों ने अरावली को बचाने के लिए प्रदर्शन किया।
दावेदाररविंदर कपूर, अनुराग तिवारी, विजय सिंह व अन्य
निष्कर्षवायरल वीडियो दो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर बनाया गया है। जिसमें पहला हिस्सा महाराष्ट्र के बुलढाणा में गजानन महाराज की पालखी यात्रा का है। वहीं दूसरा हिस्सा सतारा के हिंदकेसरी पेडगाव मैदान में बैलों की प्रतियोगिता का है।

Share