सोशल मीडिया पर एक महिला अधिकारी का वीडियो वायरल है। वीडियो में महिला अधिकारी एक व्यक्ति से बहस करते हुए कह रही हैं कि ‘मैं आपकी नौकर नहीं हूं।’ इसके बाद अधिकारी ने वीडियो बना रहे व्यक्ति का फोन छीनकर तोड़ दिया। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बागपत का है।
सीमा शर्मा ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘ये घमंडी महिला तुरन्त गिरफ्तार होनी चाहिए ओर इसकी नोकरी को भी खत्म किया जाये। महिला अधिकारी ने कहा मैं आपकी नौकर नहीं हूं। वीडियो बना रहे व्यक्ति का फोन छीनकर तोड़ दिया गया, वायरल वीडियो बागपत की बताई जा रही है,’
संदीप यादव ने लिखा, ‘महिला अधिकारी ने कहा मैं आपकी नौकर नहीं हूं। जबकि उच्च अधिकारी जनता के कार्य करने के लिए अधिकारी अपनी भाषा को क्या सही क्या गलत जनता का ही काम है वीडियो बना रहे व्यक्ति का फोन छीनकर तोड़ दिया गया, वायरल वीडियो बागपत की बताई जा रही है’
महिला अधिकारी ने कहा मैं आपकी नौकर नहीं हूं।
— Sandeep Yadav (@yadavsanbeep1) May 22, 2025
जबकि उच्च अधिकारी जनता के कार्य करने के लिए अधिकारी अपनी भाषा को क्या सही क्या गलत जनता का ही काम है
वीडियो बना रहे व्यक्ति का फोन छीनकर तोड़ दिया गया, वायरल वीडियो बागपत की बताई जा रही है#राजा_राममोहन_राय #संविधान_निर्माता_बाबा_साहब… pic.twitter.com/kJyU2j6Jbf
वहीं दिव्या कुमारी ने लिखा, ‘महिला अधिकारी ने कहा मैं आपकी नौकर नहीं एक उच्च अधिकारी जनता के कार्य करने के लिए अधिकारी अपनी भाषा को क्या सही क्या गलत जनता का ही काम है वीडियो बना रहे व्यक्ति का फोन छीनकर तोड़ दिया गया, वायरल वीडियो बागपत की बताई जा रही है’
महिला अधिकारी ने कहा मैं आपकी नौकर नहीं
— दिव्या कुमारी (@divyakumaari) May 22, 2025
एक उच्च अधिकारी जनता के कार्य करने के लिए अधिकारी अपनी भाषा को क्या सही क्या गलत जनता का ही काम है
वीडियो बना रहे व्यक्ति का फोन छीनकर तोड़ दिया गया, वायरल वीडियो बागपत की बताई जा रही है#संविधान_निर्माता_बाबा_साहब pic.twitter.com/ImQEAq632z
यह भी पढ़ें: जैसलमेर में जबरन शादी वाले वीडियो में जातिगत एंगल नहीं है
फैक्ट चेक
वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें दी लल्लनटॉप के यूट्यूब चैनल पर 9 जुलाई 2023 को पोस्ट मिली। जिसके मुताबिक यह वीडियो यूपी की असिस्टेंट लेबर कमिश्नर का है।
संबंधित कीवर्ड से से गूगल सर्च करने पर हमें 9 जून 2023 को प्रकाशित ABP न्यूज़ की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो बागपत में तैनात असिस्टेंट लेबर कमिश्नर विनीता सिंह का है। जिसमें वह एक ईट भट्टा पर रहने वाले व्यक्ति से बहस करते नजर आ रही हैं। ईंट-भट्ठा संचालक ने अधिकारियों पर जांच की आड़ में रुपए लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग भी की है। वहीं विनीता सिंह ने इन आरोपों को झूठा बताया था।
| दावा | महिला अधिकारी ने एक व्यक्ति से बहस करते हुए उसका फोन तोड़ दिया। |
| दावेदार | सीमा शर्मा, दिव्या कुमारी व संदीप यादव |
| निष्कर्ष | महिला अधिकारी द्वारा फोन तोड़ने का वायरल वीडियो साल 2023 का है। जिसे हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है। |
