Home स्क्रिप्टेड-AI हिंदू महिला द्वारा अपने ही बेटे को पति बताने का वीडियो स्क्रिप्टेड है
स्क्रिप्टेड-AI

हिंदू महिला द्वारा अपने ही बेटे को पति बताने का वीडियो स्क्रिप्टेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक महिला और लड़के का वीडियो वायरल है। वीडियो में महिला वीडियो में दिख रहे युवक को अपना बेटा बता रही है। साथ ही उसे अपना पति भी बता रही है। दावा किया जा रहा है कि हिंदू महिला ने अपने बेटे को ही पति बना लिया है। हालांकि पड़ताल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड पाया गया।

नेशन मुस्लिम नाम के एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘संस्कारी हिन्दू महिला अपने ही बेटे को पति बनाकर माँ-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया! इस महिला के बेटे के साथ वाली वीडियो देखना है कमेंट करें!’

जयदीप कश्यप ने लिखा, ‘हिंदू महिला ने अपने ही बेटे को पति बना लिया मां बेटे के रिश्ते को किया शर्मसार’

नासिर जमाल ने लिखा, ‘संस्कारी सनातनी हिंदू महिला अपने बेटे को अपना पति कह रही है मतलब मां बेटा का रिश्ता हिंदू में ऐसा होता है क्या एक औरत के न जाने कितने पति भी हिंदू सनातन में है. मां बेटा भाई बहन बाप बेटी भी होता होगा रिश्तों में झोल है तभी तो अय्याश लोग सनातन अपना रहे है’

वहीं दी मुस्लिम नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मंदिर के पुजारी द्वारा दान के पैसों से OYO होटल में अय्याशी करने की खबर झूठी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो में दिख रही महिला के इंटरव्यू के कई वीडियो RS Bihar 24 नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिले। RS Bihar 24 से संपर्क करने पर हमारी बात से विशाल से हुई। विशाल ने बताया कि इस महिला का नाम कविता देवी है। वहीं वीडियो में कविता के साथ दिखने वाला युवक उसका बेटा है। कविता देवी एक कंटेंट क्रिएटर हैं, सोशल मीडिया में वायरल होने के लिए इस प्रकार के वीडियो बनाती है।

Source: Youtuube

जांच में आगे हमें Saddam Day Vlog नाम के यूट्यूब चैनल पर कविता यादव का एक अन्य वीडियो मिला। वीडियो में ठीक 42 सेकेंड पर जब रिपोर्टर ने उनके वायरल वीडियो की सच्चाई के बारे में पुछा तो कविता देवी ने स्पष्ट किया कि वह बस इस प्रकार के रील बनाती हैं। उसने अपने बेटे से शादी नहीं की।

पड़ताल में आगे हमें कविता देवी का फेसबुक पेज भी मिला, जिस पर इस प्रकार के कई वीडियो मौजूद हैं।

Source: Facebook
दावा हिंदू महिला ने अपने ही बेटे से शादी की।
दावेदार नेशन मुस्लिम, जगदीप कश्यप व अन्य
निष्कर्ष हिंदू महिला द्वारा अपने ही बेटे को पति बताने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है।

Share