Home स्क्रिप्टेड-AI हिन्दू युवक द्वारा मुस्लिम लड़की के घर जाकर उसे रंग लगाने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है
स्क्रिप्टेड-AI

हिन्दू युवक द्वारा मुस्लिम लड़की के घर जाकर उसे रंग लगाने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर हिंदू युवक द्वारा एक मुस्लिम लड़की के घर जाकर उसे रंग लगाने का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि हिंदू लड़का आधी रात को अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड को सरप्राइज़ देने और उसके चेहरे पर रंग लगाने गया था। लेकिन उससे पहले ही उसके घरवालों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड पाया गया।

जिम्मी नाम के एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘एक हिंदू लड़का आधी रात को अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड को सरप्राइज़ देने और उसके चेहरे पर रंग लगाने गया था। लेकिन उससे पहले ही उसके घरवालों ने उसे पकड़ लिया, वह सिर्फ उसकी मुस्कान देखना चाहता था। प्यार न समय देखता है, न धर्म। हालात डर वाले थे, फिर भी उसके चेहरे पर पछतावा नहीं, सिर्फ सच्चा प्यार था। प्यार ने उसे आधी रात को भी निडर बना दिया।’

वहीं मिच्च मसाला नाम के हैंडल ने लिखा, ‘सना और रोहित अच्छे दोस्त थे। होली की सुबह करीब 3 बजे रोहित सना के घर रंग खेलने पहुंच गया,सना ने मना किया लेकिन मनाने पर दोनों ने एक दूसरे को रंग लगा लिया। तभी सना की मां ने देख लिया और नाराज होकर पिता को बुलाया और सभी को अंदर ले जाया गया। मां ने डांटते हुए कहा कि अगर किसी ने देख लिया होता तो लोग क्या कहते कि एक हिंदू लड़का मुस्लिम लड़की को रंग लगा रहा है। सना ने कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। पिता ने समझाया कि होली खेलने से दिक्कत नहीं है बस इतनी सुबह आना ठीक नहीं था। तो फिर पिता के समझाने पर मां ने कहा कोई बात नहीं अगर यह लोग अपना त्यौहार मनाने आए हैं तो हमारा त्यौहार रमजान भी मनाए फिर मां ने सभी के लिए फल लाया और सभी ने साथ बैठकर फल खाया इस तरह समझदारी से बात खत्म हुई और घर का माहौल सामान्य हो गया।’

यह भी पढ़ें: UGC नियमों के विरोध में सीएम मोहन यादव की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो की कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें chalte_phirte098 नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट मिला। 

Source: Instagram

इस इंस्टाग्राम पेज को खंगालने पर हमने पाया कि यह पेज आरव मावी नाम के एक व्यक्ति का है। जन्होने इंस्टाग्राम पर खुद को एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर बताया है।  इस पेज पर ब्रेकअप और रिलेशनशिप्स को लेकर इस प्रकार के कई वीडियो मौजूद हैं।

Source: Instagram

वहीं पड़ताल में आगे हमें आरव मावी की प्रोफाइल पर एक स्पष्टीकरण वीडियो मिला। वीडियो में उन्होंने अपनी कुछ महीने पुरानी अपनी एक वायरल वीडियो का खंडन करते हुए स्पष्ट किया था कि उनके द्वारा बनाई गई सभी वीडियो स्क्रिप्टेड होती हैं।

Source: Instagram
दावाहिंदू लड़का आधी रात को अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड को सरप्राइज़ देने और उसके चेहरे पर रंग लगाने गया था। लेकिन उससे पहले ही उसके घरवालों ने उसे पकड़ लिया।
दावेदारजिम्मी व मिच्च मसाला
निष्कर्षहिन्दू युवक द्वारा मुस्लिम लड़की के घर जाकर उसे रंग लगाने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसे इंस्टाग्राम पर आरव मावी नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने बनाया है।

Share