Home राजनीति बिहार में शिक्षक के अपहरण का वायरल वीडियो असली नहीं, फिल्म शूटिंग का हिस्सा है
राजनीति

बिहार में शिक्षक के अपहरण का वायरल वीडियो असली नहीं, फिल्म शूटिंग का हिस्सा है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक स्कूल से एक व्यक्ति को बंदूक की नोक पर अगवा करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह घटना बिहार के बेगूसराय की है जहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को जबरन बंदूक के बल पर अगवा कर उसकी शादी कराने के लिए ले जाया गया। हालांकि हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल हो रहा यह वीडियो दरअसल एक फिल्म की शूटिंग का दृश्य है।

द न्यूज बास्केट ने लिखा, ‘बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल टीचर को बंदूक की नोक पर पकड़वा कर शादी करवाने के लिए ले जाया जा रहा’

अपूर्व भारद्वाज ने लिखा, ‘सुशासन बाबू के बिहार में बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल टीचर को बंदूक की नोक पर पकड़वा कर शादी करवाने के लिए ले जाया जा रहा ..बिहार में शादीयो की बहार है नीतीश कुमार है.’

लालू यादव ने लिखा, ‘बिहार के सुशासन बाबू के राम राज्य की तस्वीर, बिहार के बेगूसराय मे स्कूल से एक टीचर को बंदूक की नोक पर शादी के लिए ले जाया जा रहा है |’

इसके अलावा यह दावा  हारून खान, प्रमोद यादव और बालमुकुंद जोशी ने किया.

यह भी पढ़ें: सड़क पर महिला को पीटने का वायरल वीडियो 5 साल पुराना है

फैक्ट चेक

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के एक फ्रेम का रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च के दौरान हमें RajanDDfilms नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट मिला, जिस पर यह वीडियो 12 मार्च 2025 को साझा किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था: “पकड़ौआ बियाह फिल्म शूटिंग”।

RajanDDfilms के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वह एक फिल्ममेकर, अभिनेता और डांसर हैं।

दावाबिहार के बेगूसराय में दिनदहाड़े एक शिक्षक को जबरन अगवा कर उसकी शादी कराई गई।
दावेदारअपूर्व भारद्वाज, बालमुकुंद जोशी और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स
निष्कर्षयह वीडियो असल घटना का नहीं, बल्कि एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है। 

Share