अन्य

टूटी सडक का वायरल वीडियो अयोध्या का नहीं है

सोशल मीडिया पर एक बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो अयोध्या का है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो शेयर कर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि हमारी जांच में यह दावा गलत पाया गया है। असल में यह वीडियो में दुबई का है।

कांग्रेस नेता दलबीर सिंह रंधावा ने वीडियो शेयर कर X पर लिखा, ‘चंदा दो धंदा लो की एक और परते खुल कर सामने आ गयी है!! प्रभु श्री राम जी ऐसे ना हराया है चंदा चोरो को!! अयोध्या प्रभु श्री राम मंदिर मार्ग।‘

मनीष रजाक ने लिखा, ‘चंदा दो धंदा लो – भ्रस्टाचार परते खुल कर सामने आ गयी है। “अयोध्या राम मंदिर मार्ग”‘

पवन भारद्वाज ने लिखा, ‘भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने वाला नीच कहां है। या विपक्ष को हीं झूठे केस में फसा कर जेल भेज देते हों। चंदा दो धंदा लो की एक और परते खुल कर सामने आ गयी है। प्रभु श्री राम जी ने ऐसे ना हराया है चंदा चोरो को।अयोध्या प्रभु श्री राम मंदिर मार्ग।‘

इसके अलावा इस वीडियो को भास्कर द्विवेदी और सतनारायण मौर्य ने शेयर किया।

यह भी पढ़ें: पत्रकारिता के नाम पर सोशल मीडिया में फेक न्यूज फैला रही है सदफ आफरीन

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की पड़ताल करते समय हमने वीडियो के की फ्रेम का रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसके बाद हमें यूट्यूब पर ‘MD Alamgir’ नामक चैनल मिला। यह वीडियो 21 अप्रैल 2024 को ‘दुबई’ कैप्शन के साथ प्रकाशित किया गया था।

जाँच को आगे बढ़ाते हुए, हमें अयोध्या पुलिस द्वारा इस मामले पर जारी किया गया स्पष्टीकरण भी मिला। अयोध्या पुलिस ने लिखा, “कतिपय ट्विटर हैंडल एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित असत्य खबर का #Ayodhyapolice खंडन करती है। ट्वीट में दिखाया गया वीडियो अयोध्या का नहीं है। भ्रामक खबर फैलाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।”

निष्कर्ष: वायरल वीडियो अयोध्या का नहीं, बल्कि दुबई का है। अप्रैल 2024 में यूएई को भीषण बारिश के बाद बाढ़ का सामना करना पड़ा था।

Share

This website uses cookies.