Home अन्तर्राष्ट्रीय ईरान द्वारा अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराने का वायरल वीडियो फर्जी है
अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान द्वारा अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराने का वायरल वीडियो फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक लड़ाकू विमान पर हमले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ईरान ने अमेरिका के F-35 लाइटनिंग लड़ाकू विमान पर हमला कर उसे मार गिराया। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।

जीतू बुरडक ने एक्स पर वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘ब्रेकिंग: ईरान ने अमेरिका के F-35 लाइटनिंग लड़ाकू विमान पर हमला किया है।’

Source: X

अपूर्व भारद्वाज ने लिखा, ‘ईरान ने अमेरिका का दूसरा F 35 भी उड़ा दिया है लाइट वेव से भी तेज चलने वाला दुनिया का सबसे मारक विमान कैसे खिलौने की तरह गिरा दिया गया है’

Source: X

वहीं MTQ नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘ईरान ने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को फिज़ाओं में उड़ा दिया है… विडियो वायरल।’

Source: X

वहीं डॉ. मोनिका सिंह ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: अमित शाह के आदेश पर सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का दावा करने वाला ADC लेह का वायरल वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 18 मई 2025 को Matamiliterngapak नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। चैनल के मुताबिक यह एक मिलिट्री सिमुलेशन है, जो सुखोई Su-57 जेट और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) प्रणाली के बीच की लड़ाई को दर्शाता है। साथ ही चैनल के डिस्क्रिप्शन में स्पष्ट रूप से लिखा है कि यहां मौजूद सभी वीडियो केवल सूचनात्मक और मनोरंजन के उद्देश्यों से तैयार की गई है।

Source: Youtube
दावा ईरान ने अमेरिका के F-35 लाइटनिंग लड़ाकू विमान पर हमला कर उसे मार गिराया।
दावेदारजीतू बुरडक, मोनिका सिंह व अन्य
निष्कर्षवायरल वीडियो एक मिलिट्री सिमुलेशन का वीडियो है। जिसका ईरान और अमेरिका के युद्ध के कोई संबंध नहीं है।

Share