उत्तराखंड के खानपुर में रविवार 26 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद हो हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर हमले के बाद हथियारों के साथ डांस करते प्रवण सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार पर हमला करने के बाद चैंपियन अपनी टीम के साथ हथियार लेकर नाच रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो पुराना निकला।
Rajput’s Of INDIA नाम के एक्स हैंडल ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘हमला करने के बाद अपनी टीम के साथ हथियार लेकर नाचता हुआ एक बदमाश प्रणव सिंह चैंपियन जिसने दो दिन पहले अपनी गैंग के साथ @Umeshnni पर हमला किया था।@dmdehradun @uttarakhandcops कृपा कर के ऐसे लोगों के हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जाए और कार्यवाही की जाए।’
हमला करने के बाद अपनी टीम के साथ हथियार लेकर नाचता हुआ एक बदमाश प्रणव सिंह चैंपियन जिसने दो दिन पहले अपनी गैंग के साथ @Umeshnni पर हमला किया था।@dmdehradun @uttarakhandcops कृपा कर के ऐसे लोगों के हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जाए और कार्यवाही की जाए। pic.twitter.com/lv5QdWcKPI
— Rajput's Of INDIA (@rajput_of_india) January 27, 2025
मिनालिसा बंजारा ने लिखा, ‘हमला करने के बाद अपनी टीम के साथ हथियार लेकर नाचता हुआ एक बदमाश प्रणव सिंह चैंपियन जिसने दो दिन पहले अपनी गैंग के साथ @Umeshnni पर हमला किया था। @dmdehradun @uttarakhandcops कृपा कर के ऐसे लोगों के हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जाए और कार्यवाही की जाए।’
हमला करने के बाद अपनी टीम के साथ हथियार लेकर नाचता हुआ एक बदमाश प्रणव सिंह चैंपियन जिसने दो दिन पहले अपनी गैंग के साथ @Umeshnni पर हमला किया था।@dmdehradun @uttarakhandcops कृपा कर के ऐसे लोगों के हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जाए और कार्यवाही की जाए। pic.twitter.com/kvmKXOTzFC
— monalisa banjara (@MonalisaINDC) January 27, 2025
वहीं छाईल सिंह भाटी ने लिखा, ‘हमला करने के बाद अपनी टीम के साथ हथियार लेकर नाचता हुआ एक बदमाश प्रणव सिंह चैंपियन जिसने दो दिन पहले अपनी गैंग के साथ उमेश यादव पर हमला किया था….’
यह भी पढ़ें: यूपी के जलालाबाद में मारपीट में घायल शख्स का वीडियो 6 साल से ज्यादा पुराना है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वायरल वीडियो हमें 10 जुलाई 2019 को TV9 भारतवर्ष के यूट्यूब चैनल पर अपलोड अपलोड मिला।
पड़ताल में आगे हमें 18 जुलाई 2019 को प्रकाशित अमर उजाला की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक हथियारों के साथ डांस करते हुए कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्हें पार्टी से पहले ही निलंबित कर 20 जुलाई तक अपना जवाब दाखिल करने का समय दिया गया था। उनके जवाब दाखिल करने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।
| दावा | कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार पर हमला करने के बाद हथियार लेकर डांस किया। |
| दावेदार | Rajput’s Of INDIA, मिनालिसा बंजारा व अन्य |
| निष्कर्ष | हथियार लेकर डांस करते हुए कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वायरल वीडियो पांच साल से अधिक पुराना है। इसे विधायक उमेश कुमार पर हमले के बाद का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है। |
