Home राजनीति महाराष्ट्र में करणी सेना के अध्यक्ष की पिटाई का वायरल वीडियो दो साल पुराना है
राजनीति

महाराष्ट्र में करणी सेना के अध्यक्ष की पिटाई का वायरल वीडियो दो साल पुराना है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति करणी सेना के अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर हैं, जिन्हें बाबा साहब अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पीटा गया। हालांकि हमारी जांच में पता चला कि यह वीडियो पुराना है।

अभिमन्यु सिंह ने लिखा, ‘करणी सेना के अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर को कुछ लोगों ने बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर दौड़ा दौड़ाकर पीटा?’

महिमा यादव ने लिखा, ‘बड़ी खबर महाराष्ट्र से करणी सेना के अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर को कुछ लोगों ने बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी के आरोप लगाकर दौड़ा दौड़ा कर पीटा !’

शिवम यादव ने लिखा, ‘इधर महाराष्ट्र में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर की गाड़ी में लोगों ने ऑयल ग्रीसिंग कर दी ,बाबा साहब के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी की थी। कुत्ते से भी कम इज़्ज़त है कोई भी बजा कर चला जा रहा।’

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के आरोपी दीपक वर्मा को बीजेपी कार्यकर्ता बताने वाली वायरल तस्वीर एडिटेड है

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो का की-फ्रेम का रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च के दौरान हमें 27 जून 2023 को इंडिया टीवी द्वारा X  पर साझा किया गया वही वीडियो मिला। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘महाराष्ट्र करणी सेना के अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर की पिटाई, अध्यक्ष का दावा कि वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने की पिटाई।’

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमें इंडिया टीवी की 27 जून 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट भी मिली। रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र करणी सेना के अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर की पिटाई वंचित बहुजन आघाड़ी के एक कार्यकर्ता द्वारा की गई थी। इसके बाद सेंगर ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने औरंगजेब की कब्र पर फूल चढ़ाए थे, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी विरोध के चलते उन पर हमला किया गया।

दावामहाराष्ट्र में करणी सेना के अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर को कुछ लोगों ने बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पीटा।
दावेदारअभिमन्यु सिंह, महिमा यादव और शिवम यादव
निष्कर्ष वायरल वीडियो दो साल पुराना है।
Share