Home राजनीति भाजपा की प्रचार गाड़ी पर हमले का वायरल वीडियो पुराना है
राजनीति

भाजपा की प्रचार गाड़ी पर हमले का वायरल वीडियो पुराना है

Share
Share

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा भाजपा की प्रचार गाड़ी पर हमला करने और गाड़ी पर लगे भाजपा के पोस्टर को फाड़ने का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में लोग वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ प्रचार गाड़ी को खदेड़ते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वोट चोरी के बाद जनता जाग गई है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो पुराना निकला।

हंसराज मीणा ने एक्स पर लिखा, ’11 साल में पहली बार लग रहा है कि मेरे देश के लोग जाग चुके है !’

सूरज नायक ने लिखा, ‘”वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे ने देश में क्रांति छेड़ दी है। भाजपा का ब्रांडिंग वैन भी खदेड़ा जा रहा।’

अकरम प्रीमियर ने लिखा, ‘”वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे ने देश में क्रांति छेड़ दी है। भाजपा का ब्रांडिंग वैन भी खदेड़ा जा रहा!’

वहीं दिनेश भारद्वाज और ज्ञान प्रकाश यादव ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में उधार न लौटाने पर दोस्त की चिता को पीटने का दावा गलत है

फैक्ट चेक

पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यह वीडियो हमें 5 मई 2024 को कपिल नाम के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिली। पोस्ट में इसे हरियाणा का बताते हुए लिखा गया है कि, ‘पंजाब का तो समझ आता है पर हरियाणा में बीजेपी की ऐसी हालत क्यों है?’ वहीं असल वीडियो में कहीं भी वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा नहीं लगाया जा रहा है।

दावालोगों ने वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगते हुए भाजपा की प्रचार गाड़ी पर हमला किया।
दावेदारहंसराज मीणा, दिनेश भारद्वाज, ज्ञान प्रकाश यादव व अन्य
निष्कर्षभाजपा की प्रचार गाड़ी पर हमले का यह वीडियो हरियाणा में मई 2024 का है। वीडियो में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा एडिट कर अलग से लगाया गया है।

Share