Home अन्तर्राष्ट्रीय पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच गोलीबारी का वायरल वीडियो पुराना है
अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच गोलीबारी का वायरल वीडियो पुराना है

Share
Share

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर भारी गोलीबारी का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो को पाकिस्तान और अफगानिस्तान हुए गोलीबारी का बताकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में वीडियो पुराना निकला।

नरेंद्र नाथ मिश्रा ने लिखा, ‘एक और युद्ध ? अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की ख़बर।अफ़ग़ानिस्तान साइड का दावा,कई उनके loc पर कई पाकिस्तान सैनिक मारे गए’

कर्नल साकिब मुनीर नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘अब तक का सबसे खतरनाक वीडियो देखें शाबाश पाकिस्तानी सेना के जवानों, पूरा देश आपके साथ है’

उमा शंकर भारती ने लिखा, ‘मैं तो इधर सेशेल्स में सो रहा था उधर बीती रात पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान के बीच खूब धूम धड़ाका हुआ है। रिपोर्ट है कि पाँच से सात पाकिस्तानी सैनिक हलाक भी हुए हैं’

वहीं कादम्बनी शर्मा और अंकित कुमार अवस्थी ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में विधवा महिलाओं के पति को सरकारी नौकरी देंगे पीएम मोदी? वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है

फैक्ट चेक

पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यह वीडियो हमे ‘UMATI‘ नाम के एक्स हैंडल पर 28 दिसंबर 2024 को पोस्ट मिला। कैप्शन में इस वीडियो को अफगानी सेना द्वारा दुश्मन पर हमले का बताया गया है।

पड़ताल में आगे यह वीडियो हमें 25 अगस्त 2021 को Asia informative नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। जिसमें इसे तालिबान और पंजशीर के बीच युद्ध का वीडियो बताया गया है।

दावावायरल वीडियो हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुई गोलाबारी का है।
दावेदारकादम्बनी शर्मा, अंकित कुमार अवस्थी व अन्य
निष्कर्षवायरल वीडियो हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुई गोलीबारी का नहीं है। यह वीडियो 2021 या उससे पहले से अलग-अलग दावों से इंटरनेट पर मौजूद है।

Share