Home अन्य फतेहपुर में प्रधान से गाली-गलौच करते हुए दरोगा का वायरल वीडियो चार साल पुराना है
अन्य

फतेहपुर में प्रधान से गाली-गलौच करते हुए दरोगा का वायरल वीडियो चार साल पुराना है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस और युवक के बीच कहा सुनी देखी जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दरोगा ने प्रधान प्रतिनिधि को गाली दी। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा पुराना साबित हुआ।

जय मंगल यादव ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘योगी के गालीबाज़ दरोगा का भाषा सुनिए फतेहपुर के प्रधान प्रतिनिधि को किस तरह गाली दे रहा है।’

समाजवाद एक सोच ने शेयर करते हुए लिखा, ‘फतेहपुर में गालीबाज दरोगा, ट्रेनिंग में ये सब भी सिखाते हो आप लोग?’

इसी वायरल दावे के साथ एक्स यूजर जितेन्द्र वर्मा ने भी वीडियो को शेयर किया।

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें एक्स यूजर राजेंद्र सोनी जर्नलिस्ट के पेज पर यह वीडियो 6 मई 2021 को अपलोड मिला। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि हथगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आखिरी में एस ओ साहब के बिगड़े बोल पीटने व मुकदमे में फंसाने की दी धमकी व दी भद्दी गालियां। वारदात कैमरे में क़ैद, वीडियो वायरल। मित्र पुलिस का यह कैसा व्यवहार?

पड़ताल में आगे हमने इन कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया तो हमे अमर उजाला की 6 मई 2021 को प्रकाशित एक रिपोट मिली। रिपोर्ट के अनुसार मामला फतेहपुर के अखरी गांव का है। जहाँ निर्वाचित प्रधान पप्पू सिंह और इंस्पेक्टर आदित्य प्रताप सिंह के बीच कहा सुनी हो गयी। प्रधान ने बताया कि उन्हें बुधवार को पता चला कि गांव के मजरे खालिसपुर में 500 मीटर का खड़ंजा बनाया जा रहा है। आचार संहिता के उल्लंघन की शंका हुई तो उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी से इसके बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि कार्य मनरेगा से कराया जा रहा है। करीब दो बजे इंस्पेक्टर, प्रधान के दरवाजे आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने गाली देने का कारण जानना चाहा तो उन्हें मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी गई।

वहीं इंस्पेक्टर हथगाम प्रधान का कहना है कि शपथ लेने से पहले ही पप्पू सिंह गांव के अंदर खड़ंजे, नाली तुड़वाने की बात कह रहे थे। इसकी शिकायत पर वह पहुंचे थे। उनसे कहा गया कि अगर गांव में कुछ गलत कार्य हो रहे हैं तो उसकी शिकायत कर जांच कराएं और प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई कराएं। गाली-गलौज नहीं की गई है। एसपी फतेहपुर सतपाल अंतिल ने कहा इंस्पेक्टर हथगाम द्वारा अगर निर्वाचित व्यक्ति से अभद्रता की गई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल अभी शिकायत नहीं मिली है।

दावा उत्तर प्रदेश के दरोगा ने प्रधान प्रतिनिधि को गाली दी।
दावेदार जय मंगल यादव, समाजवाद एक सोच एवं अन्य
निष्कर्षफतेहपुर में प्रधान से गाली गालौच वाला वायरल वीडियो चार साल पुराना है।

Share