सोशल मीडिया पर दो न्यूज़ एंकरों के वीडियो वायरल है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि असम इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के अनुसार आगामी चुनावों में बीजेपी की जीत मुश्किल नजर आ रही है और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को हटाया जा सकता है। हालंकि हमारी पड़ताल में यह दोनों वीडियो AI जनरेटेड निकले।
सुनील पासवान ने लिखा, ‘असम इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के अनुसार आगामी चुनावों में बीजेपी की जीत मुश्किल नजर आ रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को बदलने की जरूरत है।’
दिनेश भरद्वाज ने लिखा, ‘असम में बीजेपी की हालत खराब, नुकसान रोकने के लिए CM बदलना जरूरी: गोपनीय रिपोर्ट’
विशाल परमार ने लिखा, ‘इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, असम में बीजेपी को चुनाव में बड़ा खतरा है; मुख्यमंत्री के लिए नेतृत्व में बदलाव को नुकसान को कंट्रोल करने का आखिरी कदम माना जा रहा है। हिमंत का जाना तय है…’
वहीं विपिन यादव, साजिद अली मारवाड़ी, और वेदिका जैन ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ की घटना में मृतक सोनू कश्यप दलित नहीं था
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें असम इंटेलिजेंस रिपोर्ट लीक होने की कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। पड़ताल में पहले वीडियो को गौर से देखने पर उसमें हमें किसी भी न्यूज चैनल का नाम या Logo मौजूद नहीं मिला।वीडियो में बोलते हुए एंकर के हाव-भाव भी असामान्य नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को AI डिटेक्टर टूल की मदद से जांच करने पर यह वीडियो AI जनरेटेड निकला।

वहीं दूसरा वीडियो आजतक का है, जिसमें आजतक के एंकर राजीव ढौंडियाल नजर आ रहे हैं। इंडिया टुडे ने भी वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताते हुए स्पष्ट किया है कि आजतक ने इस प्रकार की कोई रिपोर्ट नहीं चलाई है। यह वीडियो भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।

| दावा | असम इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के अनुसार आगामी चुनावों में बीजेपी की जीत मुश्किल नजर आ रही है और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को हटाया जा सकता है। |
| दावेदार | दिनेश भरद्वाज, विशाल परमार व अन्य |
| निष्कर्ष | असम इंटेलिजेंस रिपोर्ट को लेकर न्यूज़ एंकरों के दोनों वीडियो AI जनरेटेड हैं। वहीं असम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को हटाने को लेकर कोई इंटेलिजेंस रिपोर्ट सामने नहीं आई है। |
