उत्तराखंड के रुड़की में एक बसपा नेता पर हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रुड़की में बसपा नेता एवं रविदास धाम के अध्यक्ष योगेश प्रमुख पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया। सोशल मीडिया पर इस घटना को जातिवाद का एंगल देकर शेयर किया जा रहा है।
सूरज कुमार बुद्ध ने एक्स पर लिखा, ‘बसपा नेता पर जानलेवा हमला। उत्तराखंड के रुड़की में बसपा नेता एवं रविदास धाम के अध्यक्ष योगेश प्रमुख पर जानलेवा हमला बेहद डरावना है। इस समय भाजपा राज में दलित कहीं भी सेफ नहीं हैं। उन पर लोहे की रॉड से हमला हुआ है। घटना दो दिन पहले की है, जब रुड़की-हरिद्वार रोड पर मॉन्ट फोर्ट स्कूल के पास अज्ञात हमलावरों ने योगेश प्रमुख को घेर लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में योगेश प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हम उत्तराखंड सरकार एवं पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और इस हमले में शामिल सभी दोषियों पर यथाशीघ्र कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित योगेश प्रमुख का सही इलाज एवं परिवार को तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। भाजपा की सरकार में जब दलित समुदाय के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं तो सोचिए आम दलित कैसे सुरक्षित होंगे? साथ ही बसपा के शीर्ष नेताओं से निवेदन है कि वे इस मामले को तुरंत संज्ञान में लें और एक डेलिगेशन भेजकर परिजनों की मदद करें, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। दलित नेताओं पर हमला किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।’

सौरभ चौधरी ने लिखा, ‘बसपा नेता पर जानलेवा हमला। उत्तराखंड के रुड़की में बसपा नेता एवं रविदास धाम के अध्यक्ष योगेश प्रमुख पर जानलेवा हमला बेहद डरावना है। इस समय भाजपा राज में दलित कहीं भी सेफ नहीं हैं। उन पर लोहे की रॉड से हमला हुआ है। घटना दो दिन पहले की है|’
बसपा नेता पर जानलेवा हमला। 🚨
— Saurabh Chaudhary (@Saurabh74796928) October 27, 2025
उत्तराखंड के रुड़की में बसपा नेता एवं रविदास धाम के अध्यक्ष योगेश प्रमुख पर जानलेवा हमला बेहद डरावना है। इस समय भाजपा राज में दलित कहीं भी सेफ नहीं हैं।
उन पर लोहे की रॉड से हमला हुआ है। घटना दो दिन पहले की है| https://t.co/kOjECRxAzf
द्रविड़ अमित कुमार आजाद ने लिखा, ‘बसपा नेता पर जानलेवा हमला। उत्तराखंड के रुड़की में बसपा नेता एवं रविदास धाम के अध्यक्ष योगेश प्रमुख पर जानलेवा हमला बेहद डरावना है। इस समय भाजपा राज में दलित कहीं भी सेफ नहीं हैं। उन पर लोहे की रॉड से हमला हुआ है। घटना दो दिन पहले की है’
#बसपा नेता पर जानलेवा हमला। 🚨❌⚠️
— द्रविड़ अमित कुमार आजाद B.S.P. शाहजहांपुर (@amit_kirshna) October 28, 2025
उत्तराखंड के रुड़की में बसपा नेता एवं रविदास धाम के अध्यक्ष योगेश प्रमुख पर जानलेवा हमला बेहद डरावना है। इस समय भाजपा राज में दलित कहीं भी सेफ नहीं हैं।
बहन @Mayawati जी @PMOIndia जी @ANI pic.twitter.com/DTN48qgJjg
यह भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर को लेकर ABP लाइव का वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें 26 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित जागरण की एक रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक, शुक्रवार की शाम सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुरी गांव निवासी योगेश हरिद्वार से कार में रुड़की आ रहे थे। उनके साथ कार में दो लोग और सवार थे। जैसे ही इनकी कार शाम के समय रुड़की के मोंंटफोर्ट स्थित कॉलेज के पास पहुंची तो पीछे से आ रही दो गाड़ियाें ने ओवरटेक कर इनकी कार को रोक लिया। इससे पहले की योगेश और उसके साथी कुछ समझ पाते। गाड़ियाें से उतरे लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपितों ने लोहे की रॉड से वार किया। जिससे याेगेश के सिर में गंभीर चाेट आई। सड़क पर हमला होते देख रास्ते से जा रहे लोग भी रुक गये। इसके बाद हमलावर वहां से धमकी देकर फरार हो गये। घायलों को रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं वोकल टीवी की रिपोर्ट में कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि दर्ज मुकदमें की पड़ताल एवं आरोपित युवकों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने वारदात में शामिल रहे 02 आरोपित को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपितों में सुमित पुत्र पप्पू व राजन पुत्र पप्पू शामिल हैं। हिंदुस्तान की रिपोर्ट में भी बताया गया है कि दोनों आरोपी मकदुमपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार के निवासी हैं।
पड़ताल में आगे हमने मकदुमपुर के पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सुमित और राजन दोनों सगे भाई हैं। कुछ समय पहले दोनों के बड़े का योगेश से विवाद हो गया था। इसी का बदला लेने के लिए योगेश पर हमला किया था। विजय कुमार ने यह भी बताया कि सुमित और राजन अनुसुजित जाति में आते हैं।
पड़ताल में आगे हमने सीओ नरेंद्र पंत से संपर्क किया। सीओ ने हमें बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुमित और राजन को गिरफ्तार किया है। इस घटना में कोई जतिगत एंगल नहीं है। पीड़ित व आरोपी दोनों ही पक्ष एक ही जाति के हैं।
| दावा | उत्तराखंड के रुड़की में एक बसपा नेता पर हमला। |
| दावेदार | सूरज कुमार बुद्ध, सौरभ चौधरी व अन्य |
| निष्कर्ष | उत्तराखंड के रुड़की में बसपा नेता पर हमले की घटना में जातिगत एंगल नहीं है। पीड़ित व आरोपी दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं। |
