Home धर्म कुशीनगर में ट्रैक्टर से कुचलकर रवि यादव की हत्या के मामले में दोनों पक्ष एक ही जाति से हैं
धर्म

कुशीनगर में ट्रैक्टर से कुचलकर रवि यादव की हत्या के मामले में दोनों पक्ष एक ही जाति से हैं

Share
Share

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कुशीनगर में दबंग और सामंती मानसिकता वाले लोगों ने नाबालिक अभय यादव की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। इस घटना को जातीय हिंसा और पीडीए समाज पर अत्याचार का बताकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

बसावन इंडिया नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘योगी आदित्यनाथ के तथाकथित “रामराज्य” में कानून का राज नहीं, दबंगों का आतंक चल रहा है इसकी बर्बर मिसाल कुशीनगर में देखने को मिली, जहाँ महज़ एक भूमि विवाद में दबंगों ने नाबालिग अभय यादव को खेत जोतने वाली मशीन से बेरहमी से कुचलकर हत्या कर दिया! इस हृदयविदारक घटना ने यह साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में गरीब, पिछड़े और वंचित समाज के लोगों के लिए न्याय एक सपना बन गया है, जबकि दबंग और सामंती मानसिकता वाले लोग खुलेआम नरसंहार कर रहे हैं “रामराज” के नाम पर चल रहे इस शासन में मानवता रोज़ कुचली जा रही है कभी बुलडोज़र से, कभी प्रशासन से, और अब खेत जोतने वाली मशीनों से भी कुचला जा रहा है!’

सूर्य समाजवादी ने लिखा, ‘कुशीनगर में दबंगों ने नाबालिक अभय यादव की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी, अभय अपने मां बाप का इकलौता था इस सरकार में कभी भी किसी की भी हत्या हो सकती है, गुंडागर्दी चरम पर है’

वहीं शिवकांत यादव ने लिखा, ‘कुशीनगर में दबंगों ने भूमि विवाद में नाबालिग अभय यादव को खेत जोतने वाली मशीन से कुचलकर बेरहमी से मार डाला। अगर पुलिस-प्रशासन और लेखपाल समय पर कार्रवाई करते तो आज एक इकलौता बेटा जिंदा होता। योगी सरकार तो पीडीए की हत्या पर सिर्फ मूकदर्शक बनकर काम करती है।’

वहीं यूपी कांग्रेस ने भी इसी दावे के साथ मामले को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: बिल्डिंग में लगी आग का वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश का नहीं है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 14 जून 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर और अमर उजाला की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र के कनौरा गांव की है। शनिवार दोपहर 3-4 बजे के बीच खेत पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय रवि यादव की मौत हो गई। घटना अजय यादव और सागर यादव के बीच चल रहे जमीनी विवाद की वजह से हुई।

Source: Dainik Bhaskar

दरअसल, अजय यादव और रवि यादव के बीच करीब दो साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रवि की दादी से अजय यादव ने ढाई कट्ठा बैनामा कराया और खारिज दाखिल कर खतौनी में नाम भी दर्ज करा लिया। रवि यादव का आरोप था कि दादी को इलाज कराने के बहाने अजय यादव ले गए और साजिश के तहत जमीन बैनामा करा लिया। इसकी जानकारी खतौनी में नाम दर्ज होने के बाद हुई तो कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। खेत रवि यादव के कब्जे में था। कई बार पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हो चुकी थी, लेकिन बात नहीं बनी थी। सात जून को खेत पर कब्जे को लेकर रवि और अजय यादव पक्ष के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि अजय यादव पक्ष के लोग रवि यादव, इसके बड़े भाई संतोष यादव की पिटाई कर दिए थे, इसमें संतोष को चोटें आई थीं।

इसके बाद शनिवार को अजय यादव 5-6 लोगों को लेकर ट्रैक्टर से जमीन की जुताई कराने लगा। इसका विरोध करने गए सागर यादव के बेटे रवि यादव को अजय यादव और उसके साथियों ने ट्रैक्टर के आगे धक्का दे दिया। रोटावेटर की चपेट में आने से रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दैनिक भास्कर की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

दावा कुशीनगर में दबंग और सामंती मानसिकता वाले लोगों ने नाबालिक अभय यादव की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी।
दावेदार सूर्य समाजवादी, बसावन इंडिया व अन्य
निष्कर्ष कुशीनगर में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की घटना में मृतक का नाम रवि यादव है। रवि यादव की हत्या अजय यादव ने जमीन विवाद में की है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Share