Home धर्म सहारनपुर में ‘ब्राह्मण को भगाने के लिए’ हमले का दावा गलत है
धर्म

सहारनपुर में ‘ब्राह्मण को भगाने के लिए’ हमले का दावा गलत है

Share
Share

सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है। जहां भीम आर्मी ने लाठी, फावड़े, तलवार से ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया है। ब्राह्मणों को भगाने के लिए हमला किया गया है।

शुभम शर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘अभी अभी भीम आर्मी ने लाठी, फावड़े, तलवार से ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया है. कई पुरुष और महिला बुरी तरह घायल हैं. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी वापस उत्पात मचा रही है. ब्राह्मणों को भगाने के लिए हमला हो रहा है. मेरे पास अभी मदद के लिए गांववालों का फोन आया है।’

दी हिंदू वॉरियर ने लिखा, ‘अभी अभी भीम आर्मी ने लाठी, फावड़े, तलवार से ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया है. कई पुरुष और महिला बुरी तरह घायल हैं. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी वापस उत्पात मचा रही है. ब्राह्मणों को भगाने के लिए हमला हो रहा है.’

किशोर शर्मा ने लिखा, ‘अभी अभी भीम आर्मी ने लाठी, फावड़े, तलवार से ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया है। कई पुरुष और महिला बुरी तरह घायल हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी वापस उत्पात मचा रही है। ब्राह्मणों को भगाने के लिए हमला हो रहा है।’

यह भी पढ़ें: मनोहर लाल धाकड़ के साथ हाईवे पर आपत्तिजनक वीडियो में दिखी महिला और वायरल वीडियो में रोती महिला अलग-अलग हैं

फैक्ट चेक

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने मामले से जुड़े कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 19 मई 2025 को प्रकाशित जागरण की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के साधारणपुर गांव में कुत्ते को डंडा मारने को लेकर ब्राह्मण और अनुसूचित समाज के दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। 18 मई की दोपहर साधारणपुर गांव में पंडित रमेश शर्मा और अनुसूचित समाज के शालू के बीच कुत्ते को डंडा मारने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान ईंट पत्थर भी चले।

मारपीट में एक पक्ष से महिला अरुण लता शर्मा के अलावा सुमंत शर्मा, रमेशचंद शर्मा, प्रद्युमन शर्मा, आशुतोष शर्मा जबकि दूसरे पक्ष से अभिजीत, सुमित, रितिक व महिला सुशीला घायल हो गए। पुलिस गांव पहुंची और बामुश्किल स्थिति पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Source: Jagran

वहीं ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मामले की जानकारी लगते ही भाजपा नेता गजराज राणा, भाजपा नेता दीपक त्यागी और रुद्र त्यागी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रोहित कौशिक, शुभम वत्स। वहीं भीम आर्मी के नेता भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसी दौरान ब्राह्मण त्यागी समाज के कुछ युवकों और भीम आर्मी के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और भीम आर्मी के बड़े नेताओं ने स्थिति को संभाला। सहारनपुर ग्रामीण एसपी सागर जैन ने बताया कि मामूली कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। गांव में स्थिति सामान्य है. मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

दावा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी ने ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया।
दावेदार शुभम शर्मा, किशोर शर्मा व अन्य
निष्कर्ष सहारनपुर में ब्राह्मण और अनुसूचित समाज के दो पक्षों में कुत्ते को डंडा मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे।

Share