सोशल मीडिया पर एक युवक को बांधकर डंडे से पीटने का वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह सफेद कुर्ता पहने व्यक्ति से युवक पर लाठियां बरसा रहा है। वहीं पीड़ित युवक रहम की भीख मांग रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा सरकार एससी एसटी ओबीसी के लिए बहुत घातक है। इसे दलितों पर अत्याचार बताया शेयर किया जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।
रफीक अहमद ने एक्स पर लिखा, ‘ऐसी दरिंदगी किसी और देश में आप को नहीं मिलेगी देखने को भाजपा सरकार एससी एसटी ओबीसी के लिए बहुत बडी घातक साबित हुई अब तक’
ऐसी दरिंदगी किसी और देश में आप को नहीं मिलेगी देखने को
— Rafique Ahmad रफ़ीक अहमद رفیق احمد (@TheRafiqueAhmad) August 24, 2025
भाजपा सरकार एससी एसटी ओबीसी के लिए
बहुत बडी घातक साबित हुई अब तक @Mayawati @PMOIndia @ANI @PTI_News @Imran_Shakeel_ @raviadi7793 @DrRituSingh_ @SurajKrBauddh https://t.co/nV5gNetnAC
द्रविड़ अमित कुमार आजाद नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘ऐसी दरिंदगी किसी और देश में आप को नहीं मिलेगी देखने को भाजपा सरकार एससी एसटी ओबीसी के लिए बहुत बडी घातक साबित हुई अब तक’

आरुशी जाटवनी ने लिखा, ”ऐसी दरिंदगी किसी और देश में आप को नहीं मिलेगी देखने को भाजपा सरकार एससी एसटी ओबीसी के लिए बहुत बडी घातक साबित हुई अब तक”
दरिंदगी किसी और देश में आप को नहीं मिलेगी देखने को
— arushi jatavni etah ( ragni fan ) बहुजन शायर (@arushising20890) August 25, 2025
भाजपा सरकार एससी एसटी ओबीसी के लिए
बहुत बडी घातक साबित हुई अब तक @Mayawati @PMOIndia @ANI @PTI_News @Imran_Shakeel_ @raviadi7793 @DrRituSingh_ @SurajKrBauddh pic.twitter.com/tEeMDMeDBo
वहीं शुभम कुमार ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी, कंगना और स्मृति ईरानी को लेकर रवीश कुमार का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें 24 अगस्त 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना बिहार के किशनगंज जिले में बहादुरगंज के लोहागाड़ा क्षेत्र की है। पीड़ित युवक मासूम राजा (18) पिता नूर आलम के अनुसार घटना दिनांक 16 अगस्त की है। चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने उसे बहादुरगंज के झांसी रानी चौक से उठाकर एनएच 327ई से पूरब सरंडा रोड में भट्टे के समीप ले गए, जहां हाथ-पैर बांध कर डंडे से बेरहमी से पिटाई की।

जान बचाने की कोशिश में पीड़ित बार-बार बख्श देने की गुहार लगाता रहा। बावजूद एक शख्स बिजली पोल में बंधे युवक की बेरहमी से पिटाई करता रहा। इतना ही नहीं भीड़ में कुछ लोगों ने पिटाई की वीडियो भी बना डाली। पीड़ित के अनुसार पिटाई के बाद धमकी दिया गया कि अगर केस करोगे तो जान से मार डालेंगे। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित युवक ने भी बहादुरगंज थाने में मामला दर्ज कराया है।
वहीं प्रभात खबर की एक रिपोर्ट में बहादुरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मोजम व तकी पिता मुजफ्फर, मो इजहार अशरफ पिता ख़तिबुल रहमान सभी साकिम सरंडा वार्ड नंबर 13 नप बहादुरगंज सहित 10 से 15 केस दर्ज किया गया है।
| दावा | भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। |
| दावेदार | अमित कुमार, शुभम कुमार व अन्य |
| निष्कर्ष | युवक को पीटने की घटना में जातिगत एंगल नहीं है। इस मामले में पीड़ित और आरोपी दोनों ही मुस्लिम समुदाय से हैं। |
