Home धर्म कन्नौज में खेत पर दलित महिला की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है
धर्म

कन्नौज में खेत पर दलित महिला की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है

Share
Share

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दलित महिला की हत्या का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि खेत में काम कर रही दलित महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। इस घटना को जाति आधारित हिंसा बताकर शेयर किया जा रहा है।

विनय रतन सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘कन्नौज की घटना फिर साबित करती है — दलित महिलाओं की न तो सुरक्षा है, न न्याय। खेत में काम कर रही दलित महिला की हत्या, शव अर्धनग्न हालत में मिला। ये सिर्फ अपराध नहीं, जाति आधारित हिंसा भी है। सरकार कब तक मौन रहेगी? दलित महिलाओं की सुरक्षा कौन तय करेगा?’

दलित टाइम्स ने लिखा, ‘खेतों में पानी डालने गयी दलित महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव, घटना यूपी के कन्नौज की है…’

गुलशन कुमार ने लिखा, ‘कन्नौज की घटना फिर साबित करती है – दलित महिलाओं की न तो सुरक्षा है, न न्याय। खेत में काम कर रही दलित महिला की हत्या, शव अर्धनग्न हालत में मिला। ये सिर्फ अपराध नहीं, जाति आधारित हिंसा भी है। सरकार कब तक मौन रहेगी? दलित महिलाओं की सुरक्षा कौन तय करेगा?’

यह भी पढ़ें: अमेठी में दलित युवक की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 5 और 6 मई 2025 को प्रकाशित TV9 भारतवर्ष और यूपी तक की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर ठठिया गांव में 4 मई की सुबह एक दलित महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मक्के के खेत में मिली।  इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों ने बताया 3 मई की शाम को वह फसल में खाद पानी देने के लिए भतीजे अमरपाल के साथ खेत में गई थी और वापस नहीं लौटी।

Source: TV9 Bharatvarsh

पुलिस ने जब अमरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरू में वह गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने ज्यादा शराब पी रखी थी और खेत में अंधेरे का फायदा उठाकर महिला के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पहले महिला से मारपीट की और जब वह बेहोश हो गई, तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

दावाकन्नौज में खेत में काम कर रही दलित महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला है।
दावेदारदलित टाइम्स, विनय रतन सिंह व अन्य
निष्कर्षकन्नौज में खेत में काम कर रही दलित महिला की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है। महिला की हत्या उसके भतीजे ने दुष्कर्म का विरोध करने पर की है।

Share