उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि प्रयागराज के कुसवां निवासी छोटू उर्फ महेंद्र प्रजापति का सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इसे प्रजापति समाज के लोगों की हत्या का मामला बताकर शेयर किया जा रहा है।
प्रजापति इंद्र बजरंगी ने एक्स पर लिखा, ‘इसका जवाब हम 27 में देंगे प्रयागराज के कुसवां निवासी छोटू उर्फ महेंद्र प्रजापति (28) पुत्र काशी प्रसाद प्रजापति की सिर कूंचकर हत्त्या प्रजापति समाज की हत्याओं का गढ़ बना उत्तर प्रदेश’
इसका जवाब हम 27 में देंगे#प्रयागराज के कुसवां निवासी छोटू उर्फ महेंद्र #प्रजापति (28) पुत्र काशी प्रसाद प्रजापति की सिर कूंचकर हत्त्या
— Prajapati Inder Bajrangi (@prajaptiinder) April 13, 2025
प्रजापति समाज की हत्याओं का गढ़ बना उत्तर प्रदेश@Uppolice @yadavakhilesh @myogiadityanath @palshyamLalsp pic.twitter.com/NsfyTVrNAL
शिव बच्चन यादव ने लिखाप्रयागराज के कुसवां निवासी छोटू उर्फ महेंद्र प्रजापति (28) पुत्र काशी प्रसाद प्रजापति की सिर कूंचकर हत्त्या कर दी @Uppolice @myogiadityanath प्रजापति समाज की हत्याओं का गढ़ बना उत्तर प्रदेश #जंगलराज:मोदी जी का योगी का भेष,’
#प्रयागराज के कुसवां निवासी छोटू उर्फ महेंद्र #प्रजापति (28) पुत्र काशी प्रसाद प्रजापति की सिर कूंचकर हत्त्या कर दी @Uppolice@myogiadityanath
— Shivbachan Yadav SP🚲 (@yadav_Shivbacha) April 13, 2025
प्रजापति समाज की हत्याओं का गढ़ बना उत्तर प्रदेश#जंगलराज:मोदी जी का योगी का भेष, pic.twitter.com/LemnFDXicE
अजय प्रजापति ने लिखा, ‘#प्रयागराज के कुसवां निवासी छोटू उर्फ महेंद्र #प्रजापति (28) पुत्र काशी प्रसाद प्रजापति की सिर कूंचकर हत्त्या प्रजापति समाज की हत्याओं का गढ़ बना उत्तर प्रदेश’
#प्रयागराज के कुसवां निवासी छोटू उर्फ महेंद्र #प्रजापति (28) पुत्र काशी प्रसाद प्रजापति की सिर कूंचकर हत्त्या
— Ajay Prajapati, अजय प्रजापति (@AjaySPST) April 12, 2025
प्रजापति समाज की हत्याओं का गढ़ बना उत्तर प्रदेश@Uppolice pic.twitter.com/XPE7U1Kblt
यह भी पढ़ें: गुजरात में 157 स्कूलों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र के पास नहीं होने का दावा भ्रामक है
फैक्ट चेक
दावे की जांच के लिए हमने मामले से संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें 12 अप्रैल 2025 को प्रकाशित हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, पूरामुफ्ती के कुसवां गांव का रहने वाला 28 वर्षीय छोटू उर्फ महेंद्र पुत्र काशी प्रसाद प्रजापति पिकअप चलाता था। गुरुवार की शाम वह सीमेंट ढोने के लिए पिकअप लेकर निकला था। शुक्रवार दोपहर संदीपन घाट क्षेत्र में सिकंदरपुर बजहा गांव के समीप प्रयागराज-कानपुर हाईवे के किनारे अर्धनिर्मित चारदीवारी के भीतर उसकी लाश पड़ी मिली थी।

वहीं पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप चालक की हत्या रिश्ते के भांजों ने ही साथी संग मिलकर की थी। इस मामले में पुलिस ने आकाश प्रजापति, उसके चचेरे भाई रोहित प्रजापति व इनके साथी छोटू उर्फ विजय भारतीय को गिरफ्तार किया है।
| दावा | प्रयागराज में महेंद्र प्रजापति की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई, उत्तर प्रदेश में प्रजापति जाति खतरे में है। |
| दावेदार | अजय प्रजापति, इंद्र प्रजापति व अन्य |
| निष्कर्ष | प्रयागराज में महेंद्र प्रजापति की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है। महेंद्र प्रजापति की हत्या उसके भांजे आकाश प्रजापति और रोहित प्रजापति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। |
