Home धर्म सुल्तानपुर में दलित युवक नवनीत कोरी की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है
धर्म

सुल्तानपुर में दलित युवक नवनीत कोरी की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है

Share
Share

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक युवक की गोलीमारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना को जातिगत एंगल देते हुए दावा किया जा रहा है कि सुल्तानपुर में दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीडीए समाज पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

सूर्य समाजवादी ने एक्स पर लिखा, ‘सुल्तानपुर में दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई इस सरकार में पीडीए समाज पर अत्याचार बढ़ता जा रहा’

राजन यादव ने लिखा, ‘दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, घटना सुल्तानपुर की बताई जा रही !! उत्तर प्रदेश में PDA समाज की हत्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं!!’

शिवम यादव ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में PDA समाज के लोगों की हत्याएं हो रही , दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई ,घटना सुल्तानपुर की बताई जा रही।’

यह भी पढ़ें: गोरखपुर के ‘बिरयानी बे’ रेस्टोरेंट में युवक द्वारा शाकाहारी खाने में हड्डी मिलाने का दावा झूठा है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 10 अगस्त 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के भंडरा परशुरामपुर गांव का है। जहाँ रविवार की सुबह नवनीत कोरी नाम के एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, नवनीत कोरी ने 2 महीने पहले ही गांव की शिवानी नाम की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। शिवानी का भाई इस शादी के खिलाफ था। घरवालों के मुताबिक, उसने शिवानी को धमकाया था कि उसके पति की हत्या कर देगा।

Source: Dainik Bhaskar

नवनीत कोरी की बहन बिनू ने बताया कि जुलाई महीने में बांसी गांव के मेले में रजनीश ने शिवानी को धमकी दी थी कि नवनीत को गोली मार देगा। शनिवार को 5-6 लोग बुलेट लेकर घर के सामने काफी देर तक खड़े रहे थे, जिनमें रजनीश भी था। आज सुबह उसने वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं नवनीत की पत्नी शिवानी ने बताया कि, ‘हम दोनों ने 2 महीने पहले लव-मैरिज की थी, इसलिए मेरे भाई ने दुश्मनी ठान ली थी। आज सुबह उसने नवनीत को मार दिया।’

ASP अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों एक ही जाति के हैं और पहले दोस्त भी थे। रजनीश की बहन और नवनीत ने 2 महीने पहले लव मैरिज कर ली थी। घरवालों के मुताबिक, इसी रंजिश में बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है और जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

दावासुल्तानपुर में दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीडीए समाज पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है।
दावेदारसूर्य समाजवादी, शिवम यादव व अन्य
निष्कर्षसुल्तानपुर में नवनीत कोरी की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है। दरअसल नवनीत ने 2 महीने पहले ही गांव की शिवानी नाम की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। शिवानी का भाई इस शादी के खिलाफ था। जिस वजह से उसने नवनीत की हत्या कर दी। दोनों पक्ष एक ही वर्ग के हैं।

Share