सोशल मीडिया पर एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल है। वीडियो में कुछ युवक मिलकर एक युवक को लात-घूंसे और डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। घटना को सांप्रदायिक एंगल देते हुए दावा किया जा रहा है कि यह घटना यूपी के सिद्धार्थनगर की है, जहाँ मुस्लिम युवक फैजल खान को चंदन पांडे और उसके सहयोगी ने पीटा।
सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा, ‘यूपी के सिद्धार्थनगर में एक मुस्लिम युवक को चंदन पाण्डेय नाम का अपराधी गुंडों के साथ मुसलमान होने के नाते पीट-पीट कर मार देना चाहता है। योगी सरकार में मुसलमान निशाने पर हैं।’
यूपी के सिद्धार्थनगर में एक मुस्लिम युवक को चंदन पाण्डेय नाम का अपराधी गुंडों के साथ मुसलमान होने के नाते पीट-पीट कर मार देना चाहता है।
— I.P. Singh (@IPSinghSp) August 2, 2025
योगी सरकार में मुसलमान निशाने पर हैं। pic.twitter.com/c8ELl9IGjx
हारून खान ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में मुस्लिम युवक फैजल खान को चंदन पांडे और उसके सहयोगी ने पीट-पीटकर मारने की कोशिश की।’
Trigger warning ⚠️
— هارون خان (@iamharunkhan) August 2, 2025
Muslim youth Faizal Khan was tried to be lynch€d by Chandan Pandey and his associate in UP's Siddharth Nagar. pic.twitter.com/wqylerzPFh
फैज़ ने लिखा, ‘सिद्धार्थ : नगर के नौगढ़ तहसील के सेमरा गांव निवासी फैजल खान को बहला फुसलाकर गांव के पास बागीचे में ले जाकर लिच करने का प्रयास अमजद और चन्दन पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज’
सिद्धार्थ : नगर के नौगढ़ तहसील के सेमरा गांव निवासी फैजल खान को बहला फुसलाकर गांव के पास बागीचे में ले जाकर लिच करने का प्रयास अमजद और चन्दन पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज #वायरल #viralvideo #WATCH pic.twitter.com/lVTGKAtC8N
— Faiz (@FMansikta60974) August 1, 2025
वहीं AlaeddinAgain और TeamRaisingFalcon नाम के हैंडल ने भी वायरल वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में कांवड़ियों द्वारा मुस्लिम युवती से दुष्कर्म की कोशिश करने का दावा गलत है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 31 जुलाई 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो घटना सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर क्षेत्र की है। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फैज़ल को बाग में घसीटकर पिटाई की। आरोपियों ने खुद ही इस पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित फैज़ल और आरोपी संजय के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। फैज़ल द्वारा अपशब्द कहे जाने के आरोप में संजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर बदला लिया। पीड़ित की मां नाजमा खातून ने वीडियो देखने के बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के अनुसार, 30 जुलाई को पांच युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
पड़ताल में आगे हमें पीड़ित युवक फैजल की मां नाजमा खातून द्वारा पुलिस को दर्ज कराई गई एफआईआर प्राप्त हुई। एफआईआर में नाजमा खातून ने बताया कि 27 जुलाई की सुबह अमजद पुत्र मनार, चंदन, संजय और 3 अज्ञात लोगों ने मेरे बेटे फैज़ल की बर्बरता से पिटाई की।

पड़ताल में आगे हमने थाना सिद्धार्थनगर के SHO दुर्गा प्रसाद से फोन पर बात की। उन्होंने बताया की दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। जिस वजह से मारपीट हुई है। इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। आरोपियों में खुद अमजद नाम का मुस्लिम युवक शामिल है।
| दावा | उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में मुस्लिम युवक फैजल खान को चंदन पांडे और उसके सहयोगी ने पीट-पीटकर मारने की कोशिश की। |
| दावेदार | आईपी सिंह, हारून खान व अन्य |
| निष्कर्ष | सिद्धार्थनगर में मुस्लिम युवक फैजल खान को पीटने की घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं है। दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी की वजह से मारपीट हुई थी। वहीं आरोपियों में अमजद नाम का मुस्लिम युवक भी शामिल है। |
