बिहार के गोपालगंज में कैफ कमाल नाम के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना को सांप्रदायिक रंग देते हुए दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान का सपोटर होने के शक में हिन्दुओं ने मुस्लिम युवक कैफ कमाल की हत्या कर दी। हालंकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
रितेश देशमुख पैरोडी नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘नाम: कैफ कमाल पता: सिसईं, भोरे, गोपालगंज (बिहार) भगवा आतंकियों द्वारा एक लड़के का #क़त्ल इस शक पर कर दिया गया की वो पाकिस्तान का सपोटर है..@GopalganjPolice @bihar_police क्या इन भगवा आतंकियों पर कोई कार्रेवाई होगी… या फिर नाम देख कर छोड़ दिया जाएगा..?’

करिश्मा अजीज ने लिखा, ‘नाम: कैफ कमाल, पता: सिसईं, भोरे, गोपालगंज (बिहार) क़्या ये सच है की कुछ आतंकियों द्वारा एक लड़के का #क़त्ल इस शक पर कर दिया गया की वो पाकिस्तान का सपोटर है? @GopalganjPolice @bihar_police क्या इन अपराधियों पर कोई कार्रेवाई होगी जो धर्म देख कर बेक़सूर लोगों की हत्या कर रहे है’

वहीं हुसैन ताई ने लिखा, ‘नाम: कैफ कमाल, पता: सिसईं, भोरे, गोपालगंज (बिहार) क़्या ये सच है की कुछ आतंकियों द्वारा एक लड़के का #क़त्ल इस शक पर कर दिया गया की वो पाकिस्तान का सपोटर है? @GopalganjPolice @bihar_police क्या इन अपराधियों पर कोई कार्रेवाई होगी जो धर्म देख कर बेक़सूर लोगों की हत्या कर रहे है’
नाम: कैफ कमाल
— Husen Tai 🇮🇳 (@husentaii) May 8, 2025
पता: सिसईं, भोरे, गोपालगंज (बिहार)
क़्या ये सच है की कुछ आतंकियों द्वारा एक लड़के का #क़त्ल इस शक पर कर दिया गया की वो पाकिस्तान का सपोटर है?@GopalganjPolice @bihar_police क्या इन अपराधियों पर कोई कार्रेवाई होगी जो धर्म देख कर बेक़सूर लोगों की हत्या कर रहे हैं pic.twitter.com/eIazuZENe2
यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर में प्राइमरी टीचर द्वारा स्कूल में रील बनाने का दावा भ्रामक है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 7 मई 2025 को प्रकाशित अमर उजाला की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना गोपालगंज जिले में भोरे थाना क्षेत्र के सिसई पैठान टोला की है। 6 मई की देर शाम 23 वर्षीय कैफ खान नाम के एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के हरिराम यादव, आशीष यादव और बबलू यादव के रूप में हुई है। तीनों युवक भी घायल अवस्था में मिले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हत्या के पीछे 6 महीने पुराना आर्केस्ट्रा विवाद है। आरोप है कि आशीष यादव और बबलू यादव के साथ मृतक के दोस्तों का विवाद हुआ था, जो अब तक सुलझ नहीं पाया था।
वहीं पड़ताल में आगे हमें ‘हथुआ हलचल गोपालगंज‘ नाम के एक फेसबुक पेज पर इस घटना पर पुलिस का एक बयान मिला। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया है कि दोनों पक्षों के बीच आर्केस्ट्रा वगैरह को लेकर पुराना विवाद था। कल आरोपी आशीष यादव व उसके साथी कैफ से बाजार में मिले। इस दौरान दोनों पक्षों में वाद-विवाद हुआ और आरोपियों ने कैफ को चाक़ू मार दिया। जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय कैफ की मौत हो गई। इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

| दावा | बिहार में पाकिस्तान का सपोटर होने के शक में हिन्दुओं ने मुस्लिम युवक कैफ कमाल की हत्या कर दी। |
| दावेदार | करिश्मा अजीज, रितेश देशमुख पैरोडी व अन्य |
| निष्कर्ष | बिहार के गोपालगंज में कैफ खान की हत्या के मामले में सांप्रदायिक एंगल नहीं है। कैफ की हत्या पुराने विवाद की वजह से हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। |
