उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक इमाम के साथ मारपीट का वीडियो वायरल है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर में इमाम साहब नमाज़ पढ़ा कर जा रहे थे तभी कुछ गुंडों ने रोककर मारपीट शुरू कर दी। इस घटना को सांप्रदायिक रंग देकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
दी मुस्लिम ने एक्स पर लिखा, ‘मुजफ्फरनगर के सरवट क़ाज़ी मोहल्ला में इमाम साहब नमाज़ पढ़ा कर जा रहे थे तभी कुछ नफरती गुंडों ने रोककर मारपीट शुरू कर दी ज!न से मारने की कोशिश की, मोलाना अब्दुल वाहब s/o रईस की हालत बहुत गंभीर है।’
मुजफ्फरनगर के सरवट क़ाज़ी मोहल्ला में इमाम साहब नमाज़ पढ़ा कर जा रहे थे तभी कुछ नफरती गुंडों ने रोककर मारपीट शुरू कर दी ज!न से मारने की कोशिश की, मोलाना अब्दुल वाहब s/o रईस
— The Muslim (@TheIndMuslim) March 8, 2026
की हालत बहुत गंभीर है। pic.twitter.com/MSmkSNBHKH
प्रोफेसर इलाहाबादी ने लिखा, ‘क्या देश में भीड़ तंत्र चल रहा है? दाढ़ी टोपी वाले को देखा नहीं कि इनकी कुंठा बाहर निकलने लगती है। मुजफ्फरनगर में इमाम साहब नमाज़ पढ़ा कर जा रहे थे तभी कुछ गुंडों ने रोककर मारपीट शुरू कर दी जिसका वीडियो आपके सामने है। क्या गुंडों पर कोई कार्यवाही होगी?’
क्या देश में भीड़ तंत्र चल रहा है?
— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) March 8, 2026
दाढ़ी टोपी वाले को देखा नहीं कि इनकी कुंठा बाहर निकलने लगती है।
मुजफ्फरनगर में इमाम साहब नमाज़ पढ़ा कर जा रहे थे तभी कुछ गुंडों ने रोककर मारपीट शुरू कर दी जिसका वीडियो आपके सामने है।
क्या गुंडों पर कोई कार्यवाही होगी? pic.twitter.com/n81VoS8BWE
शादाब चौहान ने लिखा, ‘मुजफ्फरनगर के सरवट क़ाज़ी मोहल्ला में इमाम साहब नमाज़ पढ़ा कर जा रहे थे तभी कुछ नफरती गुंडों ने रोककर मारपीट शुरू कर दी जान से मारने की कोशिश की, मोलाना अब्दुल वाहब s/o रईस की हालत बहुत गंभीर है. @muzafarnagarpol से मांग करते हैं कि तत्काल प्रभाव से सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का षड्यंत्र करने वाले गुंडों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और इमाम साहब का बेहतर इलाज कराया जाए अन्यथा. @aimim_national आंदोलन के लिए बाध्य होगी क्योंकि किसी को कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं होना चाहिए और भारत के संविधान में हर व्यक्ति को अनुच्छेद 21 के तहत जीने का अधिकार दिया है एवं अपने पूजा पद्धति के पालन का भी. ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार में पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है गुंडो में कानून का डर समाप्त हो चुका है’
मुजफ्फरनगर के सरवट क़ाज़ी मोहल्ला में इमाम साहब नमाज़ पढ़ा कर जा रहे थे तभी कुछ नफरती गुंडों ने रोककर मारपीट शुरू कर दी जान से मारने की कोशिश की, मोलाना अब्दुल वाहब s/o रईस
— Shadab Chauhan شاداب چوہان (@shadab_chouhan1) March 8, 2026
की हालत बहुत गंभीर है.
हम @muzafarnagarpol से मांग करते हैं कि तत्काल प्रभाव से सांप्रदायिक तनाव पैदा… pic.twitter.com/V0KcW26jtK
वहीं रणविजय सिंह ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: इजरायल का झंडा लेकर आरएसएस कार्यकर्ताओं की परेड का वीडियो एडिटेड है
फैक्ट चेक
पड़ताल में आगे हमें 8 मार्च को प्रकाशित हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरनगर में नमाज पढ़कर लौट रहे एक इमाम को क्रिकेट खेल रहे युवकों की बॉल लग गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। दरअसल, मोहल्ला काजियान निवासी अब्दुल वहाब सरवट स्थित मस्जिद में इमाम है। रविवार को सरवट में कुछ युवक सड़क पर क्रिकेट खेल रहे थे। मस्जिद से नमाज पढ़कर बाइक लेकर गुजर रहे इमाम को बॉल लग गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने इमाम के साथ मारपीट कर दी। वही कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बीच बचाव कराया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इमाम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। थाना प्रभारी का कहना है कि इमाम से मारपीट के मामले में आरोपी ऋषभ, लवी, आदित्य, हरिश, बसंत के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने लवी को गिरफ्तार कर लिया है।
पड़ताल में आगे घटना का पूरा वीडियो हमें भारत समाचार के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। जिसके मुताबिक मुज़फ्फरनगर में मामूली कहासूनी में बाइक सवार इमाम को पीटा गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पहले इमाम ने एक युवक को धक्का दिया और उसके बाद अचानक दूसरे युवक पर हमला कर दिया।
| दावा | मुजफ्फरनगर में इमाम साहब नमाज़ पढ़ा कर जा रहे थे तभी कुछ गुंडों ने रोककर मारपीट शुरू कर दी। |
| दावेदार | दी मुस्लिम, किक्की सिंह व अन्य |
| निष्कर्ष | सड़क पर क्रिकेट खेल रहे युवकों की बॉल इमाम को लगने पर उनका युवकों से विवाद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि सबसे पहले इमाम ने ही युवकों पर हाथ उठाया था। जिसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में मारपीट हुई। |
