सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की तस्वीर के साथ बीबीसी न्यूज़ का एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में डॉनल्ड ट्रम्प के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा गया है कि ‘मोदी मेरे देश में आते थे और मुझसे एपिस्टीन फाइल डिलीट करने की अपील करते थे बदले में वो मेरे सामने नाचते भी थे।’ दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ट्रम्प से एपिस्टीन फाइल डिलीट करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
पॉलिटिकल कॉस्मिक कमेन्ट्री नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘बताइये ये नालायक दोलांड पीएम मोदी के बारे में क्या क्या बोल रहे है, वो तो पीएम मोदी शांत स्वभाव के है और दोलांड को अपना दोस्त मानता है वर्ना घुस के सर्जिकल स्ट्राइक कर देते तब इस दोलांड को पता चलता’
ऐके स्टालिन ने लिखा, ‘Hey @grok क्या यह खबर सही हैं, या AI जनरेटेड ?? BBC का लोगो लगा हैं, कितनी सत्यता है इस खबर में ??’
वहीं अभी पाटिल ने लिखा, ‘हेलो @grok क्या डोलांड ट्रम्प जो कह रहा है वो सही है?’
यह भी पढ़ें: इजरायल का झंडा लेकर आरएसएस कार्यकर्ताओं की परेड का वीडियो एडिटेड है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें डॉनल्ड ट्रम्प का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को बीबीसी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान वायरल पोस्टकार्ड से मिलता-जुलता एक पोस्टकार्ड हमें बीबीसी हिंदी के फेसबुक पेज पर 3 मार्च 2026 को पोस्ट मिला। जिसपर ट्रम्प के एक बयान को कोट करते हुए लिखा है, ‘ईरान की एयर फ़ोर्स, नेवी, एयर डिफेंस और लीडरशिप ख़त्म हो गई है। वे बात करना चाहते हैं। मैंने कहा ‘बहुत देर हो गई है।’

| दावा | ट्रम्प ने कहा कि मोदी मेरे देश में आते थे और मुझसे एपिस्टीन फाइल डिलीट करने की अपील करते थे बदले में वो मेरे सामने नाचते भी थे। |
| दावेदार | ऐके स्टालिन, पॉलिटिकल कॉस्मिक कमेन्ट्री व अन्य |
| निष्कर्ष | ट्रम्प ने पीएम मोदी को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। BBC का वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है। |
