Home धर्म मुरादाबाद में मुस्लिम युवतियों ने अपनी मर्जी से अपनाया हिंदू धर्म, भगवा लव ट्रैप का दावा झूठा
धर्म

मुरादाबाद में मुस्लिम युवतियों ने अपनी मर्जी से अपनाया हिंदू धर्म, भगवा लव ट्रैप का दावा झूठा

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दो मुस्लिम युवतियों द्वारा हिंदू युवकों से विवाह करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस मामले को भगवा लव ट्रैप बताते हुए दावा किया जा रहा है कि मुरादाबाद में दो मुस्लिम लड़कियों का गैर कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराया गया। हालांकि पड़ताल में यह दाव गलत निकला।

VOICE OF UMMAH नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘BhagwaLoveTrap का शिकार दो मुस्लिम लड़कियों का मुरादाबाद में गैर-कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराया गया, फिर उनकी शादी हिंदू लड़कों से करवा दिया गया। यही मामला उल्टा होता तो अभी तक यह कितनी बड़ी न्यूज़ बन गई होती।’

मोहम्मद युसूफ ने लिखा, ‘BhagwaLoveTrap का शिकार दो मुस्लिम लड़कियों का मुरादाबाद में गैर-कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराया गया, फिर उनकी शादी हिंदू लड़कों से करवा दिया गया। यही मामला उल्टा होता तो अभी तक यह कितनी बड़ी न्यूज़ बन गई होती।’

यह भी पढ़ें: दुबई एयर शो में तेजस क्रैश के बाद IAF चीफ ने तेजस विमान की आलोचना नहीं की, वायरल स्टेटमेंट फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें 18 जुलाई 2025 को टीवी9 उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। वीडियो में दोनों युवतियों ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से हिंदू युवकों से शादी कर धर्म परिवर्तन किया है।

पड़ताल में आगे हमें 18 जुलाई को प्रकाशित आजतक और अमर उजाला की रिपोर्ट भी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दो मुस्लिम युवतियां स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन गईं। उन्होंने मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से हिंदू युवकों से शादी रचाई है। कटघर निवासी स्वालेहीन ने अमित से विवाह किया। विवाह के बाद स्वालेहीन ने अपना नाम शालिनी रख लिया है। वहीं भोजपुर निवासी नूर फातमा ने गौरव से शादी की और खुद को नीलम के नाम से पहचाने जाने की घोषणा की। दोनों जोड़ियों ने आर्य समाज मंदिर में विधिपूर्वक सात फेरे लिए और मांग भराई की रस्म के साथ विवाह के सभी धार्मिक संस्कार पूरे किए। 

Source: Amar Ujala

इस दौरान उन्होंने किसी भी तरह का दबाव न होने की बात कही और स्पष्ट रूप से बताया कि यह निर्णय उन्होंने अपनी मर्जी से लिया है। स्वालेहीन उर्फ शालिनी ने बताया कि वह लंबे समय से अमित से प्रेम करती थी। परिजनों के विरोध के कारण वह खुलकर अपने रिश्ते को समाज के सामने नहीं ला पा रही थी। जब उन्होंने विवाह का फैसला किया तो उन्हें अपने ही परिजनों से जान का खतरा है। उसने कहा कि अब वह सिर्फ अपने पति अमित के साथ ही रहना चाहती है। 

नूर फातमा उर्फ नीलम ने भी गौरव के साथ अपने प्रेम को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने रिश्ते को विवाह में बदलना उचित समझा। उन्होंने बताया कि उनका यह फैसला पूरी तरह स्वेच्छा से लिया गया है और अब वह गौरव के साथ नए जीवन की शुरुआत करना चाहती है। 

दावामुरादाबाद में दो मुस्लिम लड़कियों को भगवा लव ट्रैप में फंसकर गैर कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराया गया।
दावेदारVoice 0f Ummah और मोहम्मद युसूफ
निष्कर्षमुरादाबाद में मुस्लिम युवतियों ने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू युवकों से शादी की है। भगवा लव ट्रैप का दावा झूठा है।

Share